08 November 2024
9 November 2024 को एमपी सीएम Ladli bahno को 1250 की 18वी किस्त भेजेंगे
आत्मनिर्भर महिलाएं मध्यप्रदेश की पहचान
मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस निर्णय से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा, जिससे उनके जीवन में खुशियों की बहार आएगी।
मुख्यमंत्री का संकल्प
मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत इंदौर से की और इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का भरोसा दिलाया। इस पहल से महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
स्थान : इंदौर
दिनांक : 9 नवंबर 2024
इस कदम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह योजना न केवल महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भर देगी।