21 October 2024

Ladki Bahin Yojana Kist & Diwali Bonus - दीपावली पर महिलाओं को मिलेंगे 5500 रूपए, जानें किस्त और बोनस धनराशि

Ladki Bahin Yojana Kist & Diwali Bonus - दीपावली पर महिलाओं को मिलेंगे 5500 रूपए, जानें किस्त और बोनस धनराशि

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए संचालित की गई माझी लाडकी बहीण योजना राज्य की मुख्य योजनाओं में से एक है। इस योजना के संचालन के लिए सरकार के दौरान लगभग 46,000 करोड रुपए का बजट तय किया गया है, जिससे कि राज्य की अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके। इस योजना के माध्यम से सरकार 2.5 लाख सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

इससे राज्य की सभी कमजोर वर्गीय महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है, जिससे कि वह स्वयं के खर्च के साथ-साथ परिवार का खर्च भी चला पाती हैं। इस योजना से संबंधित राज्य की महिलाओं के लिए अभी भी आवेदन प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिससे कि सभी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ हासिल कर सकें।

बहनों के लिए दीपावली पर उपहार का ऐलान 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक उपहार हैं। लेकिन इस उपहार के साथ ही महाराष्ट्र सरकार के द्वारा एक और भी उपहार का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल दीपावली का त्यौहार आने वाला है, जिस पर राज्य सरकार सभी लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर बोनस धनराशि प्रदान करेगी। जो कि किस्त धनराशि से बिल्कुल अलग होगी।

इसलिए अक्टूबर महीने में सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1500 रुपए से अधिक की किस्त आने वाली है। जिससे कि महिलाएं दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मना पाएंगी, जो कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से सभी बहनों के लिए एक छोटी सी भेंट होगी।

Ladki Bahin Yojana Kist & Diwali Bonus : 5500 रूपए का होगा लाभ

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर महिलाओं को 3000 रूपए तक का बोनस दी जाएगा। जोकि कुछ महिलाओं को 2500 तक बोनस प्राप्त होगा। इस आंकड़े के अनुसार महिलाओं के खातों में 5500 रूपए माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत प्राप्त होंगे। जिसमें अक्टूबर और नवंबर महीने की किस्त ₹3000 और ₹2500 दिवाली बोनस शामिल होंगे।

इसलिए इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं के लिए यह एक खुशखबरी है। जिससे कि महिलाओं को दीपावली पर बोनस के तौर पर धनराशि प्राप्त हो रही है।

महिलाओं को कब मिलेगी बोनस किस्त

सरकार खासकर बोनस धन राशि दीपावली के शुभ अवसर पर महिलाओं को देना चाहती है। इसलिए इस किस्त को दीपावली से पहले अक्टूबर महीने में ही जारी कर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत महिलाओं को किस्त सीधे बैंक अकाउंट में प्राप्त होगी, जिसमें महीने की किस्त एवं बोनस धनराशि दोनों शामिल होंगे।

इसलिए राज्य की सभी महिलाओं को अक्टूबर किस्त का इंतजार है, जिससे कि उन्हें जल्द से जल्द दीपावली के लिए बोनस धनराशि प्राप्त होगी। इसी के साथ जिन महिलाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वह तुरंत अंतिम तिथि से पहले अवश्य कर दें।