11 September 2024

लाडली बहनों के आंदोलन में साथ दे सकती है मध्य प्रदेश कांग्रेस - Ladli Bahna New Update

लाडली बहनों ने विपक्ष में बैठे कांग्रेस से सहायता मांगने का मन बनाया है कांग्रेस दे सकती है लाडली बहनों के आंदोलन में साथ


वर्तमान में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन कांग्रेस चाहे तो वंचित लाडली बहनों की सहायता कर सकती है और अपनी विपक्ष की भूमिका को अधिक मजबूत कर सकती है यदि कांग्रेस वर्तमान में लाडली बहनों की मदद करती है तो आने वाले भविष्य में जब चुनाव होगा तब कांग्रेस की नारी सम्मान जैसे योजनाओं पर महिलाओं का विश्वास अधिक मजबूत होगा। 

वर्तमान में मध्य प्रदेश कांग्रेस विपक्ष की भूमिका बेहतर ढंग से नहीं निभा रही है

मध्य प्रदेश कांग्रेस की एक बड़ी समस्या है जो चुनाव हारने के बाद जनता की आवाज नहीं बनती है सरकार के सामने जनता की चुनौती पूर्ण समस्याएं सामने नहीं रखती है।  वर्तमान में बहुत सी असंतुष्ट लाडली बहने हैं जिनका पंजीयन नहीं किया जा रहा है उनकी आवाज कांग्रेस पार्टी को बनना चाहिए । कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है बाद में फिर अपनी योजनाएं लेकर जनता के सामने आती है लेकिन जनता को विश्वास नहीं होता क्योंकि जनता को भी इतना पता है कि विपक्ष की क्या भूमिका है। विपक्ष को लाडली बहनों को साथ देना चाहिए लाडली बहनों का पंजीयन शुरू करना चाहिए कोई भी योजना का पंजीयन रुकना नहीं चाहिए। 

Today's Latest Posts by: e4you-portal