04 March 2024

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी को Rewa संजय गांधी गायनी ओपीडी से जुड़ी गंभीर समस्या के समाधान के लिए खुला पत्र

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी को खुला पत्र

विषय: रीवा संजय गांधी अस्पताल के गायनी विभाग में ब्लड प्रेशर नापने की मशीन की तथा कई गंभीर समस्या के निवारण हेतु 

माननीय महोदय,

मैं आपको रीवा के संजय गांधी अस्पताल के गायनी विभाग में एक गंभीर समस्या के बारे में अवगत कराना चाहता हूं। यह समस्या महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक है।

e4you न्यूज़ पोर्टल द्वारा किए गए एक दौरे में यह पता चला है कि गायनी विभाग में ब्लड प्रेशर नापने की मशीन नहीं है। डॉक्टर मरीजों का ब्लड प्रेशर नापने से मना कर देते हैं और मशीन खराब होने या टेक्नीशियन नहीं होने का बहाना बनाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन्स के अनुसार, गर्भावस्था में हर चेकअप के दौरान ब्लड प्रेशर का चेकअप होना अनिवार्य है। यह प्रेग्नेंट महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

 संजय गांधी के ओपीडी में कई बार देखा गया है कि संबंधित डॉक्टर अपने ड्यूटी दिन में उनकी उपस्थिति नाम मात्र की एक-दो घंटे की होती है, पूरे ओपीडी टाइम कई डॉक्टर उपस्थित नहीं रहते हैं। 

यह गंभीर चिंता का विषय है कि उपमुख्यमंत्री जी के निवास के इतने करीब स्थित अस्पताल में महिलाओं तथा अन्य मरीजों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और गायनी विभाग में ब्लड प्रेशर नापने की मशीन उपलब्ध करवाएं।

धन्यवाद,

[Team- e4you-news]

तारीख: 2024-03-04

एक अतिरिक्त जानकारी:

संजय गांधी गायनी ओपीडी ड्यूटी चार्ट