12 March 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मजदूरों के लिए की बड़ी घोषणा मजदूरी बढ़ाने के साथ-साथ ₹40000 मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर खरीदने के लिए

देश में लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं की है। ग्वालियर में आयोजित नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान CM डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के मजदूरों वर्ग को बड़ी सौगात दी है। CM ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम हवाई जहाज के दौर में PM के संकल्प के तहत गरीब को नहीं भूल सकते हैं।

सीएम मोहन ने कहा कि मोदी सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। इसलिए 10 साल से गरीब मजदूरों की जो मजदूरी की दर एक जैसी थी, हम उसको बढ़ा रहे हैं। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि पहले अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 1625 रुपये थी इसे अब 11450 करने की घोषणा करते हैं। अर्धकुशल श्रमिक की 1764 थी इसे बढ़ाकर के 12446 की जाती है। खेती करने वाले मजदूर की मजदूरी 1396 रुपये थी, अब उनको 9160 की जाती है।

संबल योजना के तहत बढ़ाई गई राशि

पेपर हॉकर्स, डिलीवरी कर्मी जैसी प्रायवेट कंपनियों के सामान को सप्लाय करने वाले जैसे सभी लोगों को अब संबल योजना में शामिल किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से मृत्यु या विकलांगता के दौरान दी जाने वाली 1 लाख की राशि भी अब 4 लाख की सहायता दी जाएगी। इस श्रेणी के सभी लोगों को सम्बल बन कर सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी।

ई-स्कूटर खरीदने पर सरकार देगी सहायता राशि

सीएम ने कहा कि मजदूरों को 50 प्रतिशत लागत पर ई-स्कूटर खरीदता है तो उसको भी 40 हजार तक निशुल्क मदद की घोषणा की जाती है। आज लगभग संबल योजना के माध्यम से 678 करोड़ की राशि मजदूरों के खाते में डाली गई है। अलग अलग विभागों के 31.62 करोड़ के 257 विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही CM ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को धन्यवाद दिया। मंत्री सिंधिया ने कहा कि जल्द ही माहाकाल की नगरी में उज्जैन में नवीन एयरपोर्ट बनाया जाएगा।