03 March 2024

मध्यप्रदेश के 24 भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय शिवराज विदिशा से, सिंधिया गुना से लड़ेंगे, जनार्दन Rewa से

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा उम्मीदवारों की सूची



उम्मीदवारों की सूची:
  • विदिशा: शिवराज सिंह चौहान
  • गुना: ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • खजुराहो: वीडी शर्मा
  • दमोह: राहुल सिंह लोधी
  • शहडोल: हिमाद्री सिंह
  • होशंगाबाद: दर्शन सिंह चौधरी
  • सीधी: डॉ राजेश मिश्रा
  • मुरैना: शिवमंगल सिंह तोमर
  • ग्वालियर: भारत सिंह कुशवाहा
  • सागर: लता वानखेड़े
  • राजगढ़: रोडमल नागर
  • रतलाम: अनीता नगर सिंह चौहान
  • खरगोन: गजेंद्र पटेल
  • टीकमगढ़: वीरेंद्र खटीक
  • सतना: गणेश सिंह
  • रीवा: जनार्दन मिश्रा
  • जबलपुर: आशीष दुबे
  • मंडला: फग्गन सिंह कुलस्ते
  • भोपाल: आलोक शर्मा
  • देवास: महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर: सुधीर गुप्ता
  • खंडवा: ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल: दुर्गादास उइके
  • भिंड: संध्या राय

अन्य जानकारी:

  • पांच सीटों पर (इंदौर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार और उज्जैन) भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।
  • बताया जा रहा है कि इन सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं।
भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए नाम सामने आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया गया है। 13 सांसदों को रिपीट किया गया है। वहीं, 11 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। जिन पांच सांसदों ने विधानसभा का चुनाव जीता था, उन सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। इसी तरह छह सांसदों के टिकट काटे गए हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 195 सीटों के नामों पर मुहर लगी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला और गणेश सिंह को सतना से फिर टिकट दिया है। इसी तरह 13 सांसदों का टिकट रिपीट किया है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव हारे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी को दमोह से टिकट दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इस बार भी खजुराहो से चुनाव लड़ेंगे।