04 December 2023

प्रचंड बहुमत के बावजूद एमपी चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 12 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। 

चुनाव में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्य फग्गन सिंह कुलस्ते और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव हारने वाले मंत्रियों में सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया, कृषि मंत्री कमल पटेल, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल, आयुष मंत्री राम किशोर कांवरे, सुरेश धाकड़ लोक निर्माण राज्यमंत्री, राज्य मंत्री राहुल लोधी चुनाव हार गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के 13 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार 1२ मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मंत्रियों ने चुनाव नहीं लड़ा है।

  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • कृषि मंत्री कमल पटेल
  • आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह
  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल
  • नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह
  • लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव
  • जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसी सिलावट
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा

इन मंत्रियों की हार से शिवराज सिंह चौहान सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। यह माना जा रहा है कि इन मंत्रियों की हार से सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठेंगे।