27 December 2023

मोहन और शिवराज ने मिलकर की घोषणा, 10 जनवरी 2024 को लाडली बहनों को मिलेगा तोहफा - new update on Ladli Behna

मोहन और शिवराज ने मिलकर की घोषणा, 10 जनवरी 2024 को लाडली बहनों को मिलेगा तोहफा - mamaji [ e4you.in ]

मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने से मिलकर लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। क्योंकि लाडली बहन योजना को शुरू करने के बाद शिवराज सिंह चौहान जी को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। और नए मुख्यमंत्री के तौर पर डॉक्टर मोहन यादव जी को बनाया गया है। इसलिए वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिले और लाडली बहन योजना के बारे में चर्चा की गई। आइए जानते हैं लाडली बहनों को 10 जनवरी को कौन-कौन से तोहफे मिल सकते हैं।

जैसा कि आप सभी को पता है मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या एक करोड़ 32 लाख के लगभग है। इन करोड़ों महिलाओं को मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी 10 जनवरी 2024 को तोहफा देने वाले हैं जो कि वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ने मिलकर इस लाडली बहन योजना के बारे में चर्चा की और इन योजनाओं का लाभ जनवरी 2024 से महिलाओं को बैंक खातों में दिया जाएगा।

मोहन और शिवराज दोनों ने मिलकर लाडली बहनों के लिए घोषणा की

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है की लाडली बहन योजना को बंद नहीं किया जाएगा। निरंतर अगले 5 वर्षों तक लाडली बहन योजना चलती रहेगी। ऐसा ही कहना है वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान कहा है कि हम मध्य प्रदेश की कोई भी योजना को बंद नहीं करने वाले लाडली लक्ष्मी योजना से लेकर सभी योजनाएं चलती रहेगी और तय समय पर सभी योजनाओं का पैसा हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

25 दिसंबर 2023 को भोपाल में मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिले और लाडली बहना योजना के ऊपर चर्चा की गई। लाडली बहना योजना का पैसा तय समय पर महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। और मध्य प्रदेश की जितनी भी महिलाओं ने लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए हैं। उन महिलाओं को आवास योजना की पहली किस्त 10 जनवरी 2024 को ₹25000 की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है इसके ऊपर चर्चा की गई।

10 जनवरी 2024 को लाडली बहनों को मिलने वाले तोहफे

  • मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। इसी योजना की अगली किस्त 10 जनवरी 2024 को लाडली बहनों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा इसके ऊपर चर्चा की गई।
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहन आवास योजना के लिए महिलाओं से आवेदन फार्म जमा करवाए गए थे। जिन महिलाओं ने 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के मध्य आवास योजना के लिए आवेदन फार्म जमा किए थे उन महिलाओं को आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में ₹25000 की राशि देने के लिए शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव के बीच चर्चा हुई।
  • रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में भरने के लिए मध्य प्रदेश की महिलाओं ने फार्म जमा किए थे लेकिन महिलाओं के बैंक खातों में रसोई के सिलेंडर का पैसा एक बार आया है अक्टूबर महीने से लेकर दिसंबर महीने के बीच जितने भी कैसे सिलेंडर महिलाओं ने भरवा हैं उन महिलाओं के बैंक खातों में रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी नहीं भेजी गई इसको लेकर भी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने शिवराज सिंह चौहान जी से चर्चा हुई और आगे 10 जनवरी को रसोई गैस सिलेंडर का पैसा भी महिलाओं को बैंक खातों में दिया जा सकता है।

Today's Latest Posts by: e4you-portal