09 November 2023

खांसी की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये पांच घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम - home remedies

खांसी की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये पांच घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Home Remedies for Cough: खांसी आज के समय में एक आम समस्या है। बदलते मौसम में खांसी की समस्या बढ़ जाती है। खांसी ज्यादातर जुकाम, फ्लू और वायरल इंफ्केशन जैसी समस्याओं में होती है। वहीं इसकी समस्या अस्थमा, टीबी और फेफड़ों के कैंसर के साथ धूम्रपान के भी कारण देखने को मिलती है। कभी कभी खांसी इतनी बढ़ जाती है कि रात को सोने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय है जिनका उपयोग करके आप खांसी की सम्सया से छुटकारा पा सकते हैं।

हल्दी दूध

हल्दी दूध खांसी से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो कि आपके शरीर को बैक्टरीया से सुरक्षित रखता है। खांसी के साथ यह जुकाम में भी फायदेमंद होता है।

अदरक

खांसी से छुटकारा दिलाने में अदरक काफी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग करने के लिए आप सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़े कर के पीस लें। इसके बाद इसे एक पानी में उबाल लें। फिर इसका सेवन दिन में दो तीन बार करें। यह आपको खांसी की समस्या से छुटकारा दिला देगा।

लहसुन

लहसुन खांसी की समस्या से निजात दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको लहसुन के दो तीन कलियों को पानी में उबाल कर आजवायन मिला दें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर सेवन करें। इस तरह लहसुन आपको खांसी के छुटकारा दिलाने में मदद करता है। वहीं लहसुन खाने से सांस संबंधी बीमारी से छुटकारा मिलता है।

काली मिर्च

काली मिर्च आपको खांसी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे आपको 2-3 काली मिर्च को पीसकर शहद मिला करना है।

गुनगुने पानी में शहद

खांसी की समस्या से छुटकारा दिलाने में गनुगुना पानी और शहद काफी मददगार होता है। गुनगुने और शहद के पानी को रात में पीने से यह खांसी की समस्या से आराम दिलाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। mama ji इसकी पुष्टि नहीं करता है। अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।)

Readmore