01 October 2023

KBC 2023 में जसकरन सिंह ने जीता 1 करोड़, जानें कैसे करें आप भी रजिस्ट्रेशन

KBC 2023 में जसकरन सिंह ने जीता 1 करोड़, जानें कैसे करें आप भी रजिस्ट्रेशन

कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। यहां जानें पूरा सलेक्शन प्रोसेस...

कौन बनेगा करोड़पति 2023 (kaun banega crorepati 2023) टीवी शो में पंजाब के जसकरन सिंह ने एक करोड़ रुपये जीता है। जसकरन सिंह साधारण परिवार से आते हैं। इस समय लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है। अगर आप भी चाहें, तो इस शो में हिस्सा लेकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं, लेकिन इस शो में हिस्सा लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में पूरी डिटेल…

टीवी शो का नामkaun banega crorepati
सीजन15वां
ब्रॉडकास्टर सोनी टीवी
होस्टअमिताभ बच्चन
प्राइज 7 करोड़ रुपये तक
SMS नंबर50903
आईवीआर50525252
ऑनलाइन अप्लाईhttps://www.sonyliv.com

KBC 2023 सीजन 15 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

केबीसी सीजन 15 (KBC Season 15) के लिए रजिस्ट्रेशन SonyLIV ऐप और SMS के जरिए भी कर सकते हैं।  बता दें कि आपको हर रोज आपसे एक सवाल पूछा जाएगा। इस सवाल का जवाब एसएमएस या सोनीलिव ऐप के जरिए देना होगा। आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati Season 15) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है।

SonyLIV ऐप से KBC के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

स्टेप-1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से SonyLIV ऐप को डाउनलोड करें।
स्टेप-2: सोनी लिव ऐप को स्मार्टफोन में ओपन करें और केबीसी के लिंक पर टैप करें।
स्टेप-3: आपको स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन क्वैश्चन का सही उत्तर देना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारी देनी होगी।
स्टेप-5: इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने का मैसेज मिलेगा।

SMS से KBC के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

एसएमएस (SMS) से केबीसी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको रात 9 बजे सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन के पूछे सवाल का सही जवाब देना होगा।

  • SMS के जरिए जवाब भेजने की लागत 3 रुपये है। हालांकि JIO फोन यूजर्स के लिए यह फ्री है। हालांकि आपको निर्धारित समय सीमा के भीतर ही सही जवाब देना होगा।
  • एयरटेल, जिओ, बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया यूजर्स 50903 पर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

IVR के जरिए केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन का यह सबसे पुराना तरीका है। इसमें आपको एक नंबर पर कॉल करके सही जवाब देना पड़ेगा।
  • अपने मोबाइल नंबर से आपको 50525252 पर कॉल करके टीवी पर पूछे सवाल का सही जवाब 1 से 4 दबाकर देना होता है।
  • इसके बाद आपको नाम, आयु और लिंग जैसी जानकारी देनी होगी।

    सवाल जवाब (FAQs)

 KBC 2023 में शामिल होने के लिए आवश्यक शर्तें क्या है?

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के सीजन 15 में हिस्सा लेना के लिए आपको इस शो के कुछ बुनियादी मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • रजिस्ट्रेशन की तारीख के दिन कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड या फिर उस पर किसी तरह का आरोप नहीं होना चाहिए।
  • केबीसी 2023 के लिए कैंडिडेट का मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।

KBC 2023 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

KBC 2023 के सलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स को शॉटलिस्ट किया जाएगा।

  • केबीसी 2023 के लिए सलेक्शन का पहला स्टेप आइडेंटी वेरिफिकेशन का होता है। इसके लिए केबीसी की टीम कैंडिडेट के साथ फोन में बात करती है।
  • वेरिफिकेशन के बाद ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। ऑडिशन राउंड सलेक्ट हो जाने के बाद कैंडिडेट को अपने डॉक्यूमेंट वेरिफाइ करना होता होता है।
  • इसके बाद कैंडिडेट को क्विज टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अगर वे सफर होते हैं तो उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद कुछ 10 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • शो में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट्स को एक और क्विज राउंड में हिस्सा लेना पड़ता है। कैंडिडेट को जितनी जल्दी हो सके सवालों का जवाब देना होता है। फिर विजेता को अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में भाग लेने का मौका मिलता है।

केबीसी सीजन 15 में हिस्सा लेने वालों को कितना पुरस्कार मिलेगा

कौन बनेगा करोड़पति के पिछले सीजन में विजेता के लिए 7 करोड़ रुपये तक की इनामी राशि तय की गई थी। सोनी ने फिलहाल आगामी सीजन के लिए पुरस्कार राशि का ऐलान नहीं किया गया है। संभव है कि इनामी राशि पिछले सीजन के समान ही हो सकते हैं।