17 September 2023

श्रम पोर्टल UMANG आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन e-shram संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करें

श्रम पोर्टल UMANG आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन

श्रम कार्ड से संबधित त्वरित जानकारी के लिए आप अपने एंड्राइड या आई फ़ोन में इसका आधिकारिक एप्लीकेशन इनस्टॉल कर सकते है, जिसके माध्यम से आप ई- श्रम से संबधित जानकारी को आसानी से चेक कर सकते है। गूगल प्ले स्टोर पर आपको श्रम से संबधित कहीं एप्लीकेशन बनें है, ऐसे में आपके साथ कोई ऑनलाइन धोखा हो सकते है, इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से इसका आधिकारिक ऐप UMANG को इनस्टॉल करना चाहिए।

  • शर्म पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर आपको UMANG App का विकल्प दिखाई देगा।
  • आधिकारिक मोबाइल ऐप पर क्लिक करें।
  • आपको यह गूगल प्ले स्टोर पर रिडाइरेक्ट कर देगा।
  • इनस्टॉल बटन पर क्लिक करें, यह आपके मोबाइल पर इनस्टॉल होना शुरू कर देगा।
  • इस प्रकार अब आप श्रम पोर्टल से संबधित किसी भी जानकारी को एक्सेस कर पाएंगे।

Contact

आर्टिकल में हमने श्रम कार्ड पोर्टल से संबधित सभी बिंदुओं पर बताने की कोशिश की लेकिन यदि आपको फिर भी श्रम कार्ड से संबधित कोई समस्या आ रही है तो नीचे दिए गए ऑफिसियल टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

contact number011-23389928
टोल फ्री नंबर / हेल्पलाइन नंबर14434 
ईमेल आईडीeshramcare-mole[at]gov[dot]in

ई श्रम कार्ड से संबधित पूछे (FAQ) जाने वाले सवाल

हमारे देश में इस समय ई श्रम पोर्टल चर्चा में है, श्रम पोर्टल क्या है?

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का डिजिटल डेटा तैयार करने व उन्हें सहायता राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से पहुंचने के लिए पोर्टल शुरुआत की गयी है। इससे गरीब मजदूरों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

यूएएन नंबर क्या होता है?

UAN (Full Form – Universal Account Number) एक 12 अंकों की यूनिक संख्या होती है। यह नंबर ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने पर जेनेरेट होता है। इस नंबर के माध्यम से श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड से संबधित व्योरा पता कर सकते है।

ई श्रमिक कार्ड पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

श्रम पोर्टल की आधिकारक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ है। इसी पोर्टल पर श्रमिको द्वारा अपना पंजीकरण करवाना होता है।

E-shram से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर

Q1. असंगठित श्रमिक कौन हैं?

कोई भी श्रमिक जो घर-आधारित श्रमिक, स्व-रोज़गार श्रमिक या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला वेतनभोगी श्रमिक है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित श्रमिक कहा जाता है।

Today's Latest Posts by: e4you-portal