30 September 2023

मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना 3.0 रजिस्ट्रेशन, पात्रता, अब मिलेंगे 1500 रुपये - ladli behna yojana online registration kaise kare. जानें

Ladli Behna Yojana: मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना 3.0 रजिस्ट्रेशन, पात्रता, अब मिलेंगे 1500 रुपये

मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना 2023: मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2023 में Ladli Behna Yojana नामक एक नई योजना की शुभारंभ की थी। इस योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने “लाडली बहना योजना” के माध्यम से राज्य में गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करने की योजना बनाई है। सरकार ने अगले 5 साल में इस योजना में 60 हजार करोड़ रुपए तक खर्च करने का ऐलान किया है।


यह योजना लाडली लक्ष्मी योजना के जैसा है। यह सभी पात्र उम्मीदवारों को लाडली बहना किस्त हर महीने वितरित किया जाएगा। सरकार ने MP Ladli Behna Yojana के प्रत्येक लाभार्थी को 1250 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की है। तो, राज्य की महिलाओं को हर साल कुल 15000 रुपये मिलेंगे। यह योजना निश्चित रूप से लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी।

Ladli Behna Yojana 2023

योजना का नामLadli Behna Yojana
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभबहनों के लिए आर्थिक मदद
लाभार्थीमध्य प्रदेश के लाड़ली बहने
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन और ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

अब महिलाओं को 1000 की जगह 1250 रुपये मिलेंगे

फिर से Ladli Behna 3.0 Form भरना शुरू होगा। इस बार 21 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाडली बहना योजना 2.0 और 3.0 का लाभ। यदि आपने आवेदन किया है, तो आधिकारिक पोर्टल 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राखी का अनमोल तोहफा का घोसना की है। अक्टूबर महीने से लाड़ली बहनों को हर महीने 1250 रुपये मिलेगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि समय के साथ लाड़ली योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपये कर देंगे।

10 सितंबर (दोपहर 2 बजे) को चौथी किस्त का पैसा भेजा गया। डीबीटी के माध्यम से लगभग सवा सौ करोड़ से अधिक बहनों के खातों में ₹1000 की राशि ट्रांसफर हुआ। अगले माह से उन लाड़ली बहनों का बिजली बिल मात्र ₹100 आएगा जिनकी खपत एक किलोवाट से कम है।

मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राज्य के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक आर्थिक सहायता योजना है। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश में वंचित पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल लॉन्च किया है। उन्होंने कहा है कि वह हर पात्र महिला के बैंक खाते में हर महीने 1250 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम का कई लोगों ने स्वागत किया है और उम्मीद है कि इससे मध्य प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

CM Ladli Bahna 2.0 और 3.0 क्या है?

लाडली बहना योजना 2.0 कोई नई योजना नहीं है। यह सीएम लाडली बहना योजना की दूसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया है। इसी तरह 3.0, योजना का तीसरा चरण है। लाडली 3.0 सितंबर 2023 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू होगा। योजना का फॉर्म सितंबर के अंत तक भरा जायेगा।

तीसरे चरण से इस योजना का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को पात्रता सूची में शामिल करना है। इस बार से 21 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिलाएं भी लाडली बहना 3.0 के लिए पात्र हैं।

योजना के उद्देश्य

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का मुख्य उद्देश्य ये है की राज्य की बहनों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत बहनों को हर महीने 1250 रुपये कुल 15000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।

यह राशि लाभार्थी महिलाओं को उनकी जरूरी खर्च्च का ख्याल रखने में मदद करेगी।

बीजेपी सरकार की इस योजना के जवाब में पूर्व सीएम कमलनाथ ने Nari Samman Yojana की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की लाभ एवं विशेषताएं

  • निम्न बर्ग के साथ साथ मध्यम बर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 5 बर्ष में 60000 करोड़ की राशि पात्र बहनों के बीच आवंटित किया जाएगा।
  • Ladli Bahna Yojana के तहत हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (CMLBY) के चयनित उम्मीदवारों को हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में पैसा मिलेंगे।
  • यदि महिला बुजुर्ग (60 वर्ष से अधिक आयु) है तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना की ₹600 के साथ इस योजना के ₹650 भी दी जाएगी।
  • योजना से मिलने वाली धनराशि मध्य प्रदेश की लाडली बहना की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।
  • CM Ladli Behna 2.0 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 25 जुलाई से भरे जाएंगे। ऑफलाइन तरीकों से होगा आसान पंजीकरण प्रक्रिया।

देखें लाडली बहना योजना की पात्रता लिस्ट (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकते हैं।
  • तीसरे चरण से बहना विवाहित होना अनिवार्य नहीं है। विवाहित और अविवाहित महिलाएं लाडली बहना 3.0 के लिए पात्र हैं।
  • 21 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला CM Ladli Behna Yojana के पात्र होंगे।
  • इस योजना में अविवाहित, विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं।
  • बहन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो।
  • आपके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए जहां आपको पैसे मिलेंगे। महिला का आधार समग्र से लिंक होना चाहिए।

CM Ladli Behna रजिस्ट्रेशन के लिए अपात्रता

आप नीचे दिए गए कारणों से Mukhyamantri Ladli Behna Yojna में आवेदन करने के लिए अपात्र हो सकते हैं। कृपया ध्यान से पढ़ें।

  • अगर बहन की अभी तक शादी नहीं हुई है।
  • परिवार की कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
  • यदि आपके परिवार में किसी के पास भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी है या सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहा है।
  • यदि आप स्वयं किसी सरकारी योजना से मासिक 1250 रुपये या उससे अधिक का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
  • अगर आपके परिवार में कोई वर्तमान अथवा भूतपूर्व विधायक या सांसद है, तो आपको लाड़ली बहना योजना 2023 का लाभ नहीं मिल सकता है।।
  • यदि आपके परिवार में किसी के नाम से चौपहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत है।

अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार की समग्र आईडी और स्वयं की समग्र आईडी
  • आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना चाहिए)
  • मोबाइल नम्बर (जिस पर आवेदन के समय ओटीपी भेजा जायेगा)
  • फॉर्म के साथ कोई डॉक्यूमेंट कॉपी अटैच करने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्रेशन के लिए ओरिजिनल आईडी कार्ड दिखाना ही काफी होगा।

Ladli Behna Yojana Registration कैसे करें?

अगर आप मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बता दें की आवेदन की तीसरे चरण जल्द ही इस महीने शुरू होगा।

  • Madhya Pradesh Ladli Behna Yojna के तहत हर पात्र लाभार्थी अपने पंचायत के कैंप में आवेदन पत्र भरके रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • ग्राम पंचायत कार्यालय में जाके वहां के अधिकारियों से बात करें।
  • पंजीकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक विवरण और दस्तावेज प्रदान करें। समग्र एवं आधार में हिताग्राही की जानकारी समान होना चाहिए।
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की मदद से आधार e-KYC प्रक्रिया को पूरा करें।
  • एक बार आपका पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, आपको अधिकारियों द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।

अभी तक Ladli Behna 2.0 आवेदन करने का एकमात्र तरीका ऑफलाइन आवेदन ही है। लाड़ली 2.0 आवेदन की लास्ट डेट 20 अगस्त है।

चयनित उम्मीदवारों को अक्टूबर महीने से हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1250 रुपये मिलेंगे।

Online Apply भी पंचायत में कैंप के जरिए होगा

एमपी लाडली बहना योजना के लिए आधीकारिक वैबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in है। लेकिन सेल्फ ऑनलाइन आवेदन की सुबिधा नहीं है।

  • ग्राम पंचायत कार्यालय या कैंप स्थल में ही ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • MP Ladli Behna Yojana के लिए Online Registration आपको कुछ करना नहीं है। कैंप में अधिकारियों द्वारा सारा प्रोसैस किया जाएगा।
  • आपको सिर्फ अपना आवश्यक डॉक्युमेंट्स देना होगा।

Frequently Asked Questions

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ कैसे उठाएं?

यदि आप पात्र हैं, तो आधार, समग्र और बैंक विवरण के साथ अपने नजदीकी गाँव के शिविर में जाएँ और वहाँ पंजीकरण करें।

हितग्राहियों को पैसा कब मिलेगा?

हर महीने की 10 तारीख को पैसा मिलेगा।

लाडली बहना योजना में कौन कौन फॉर्म भर सकता है?

विवाहित, अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला (21 से 60 वर्ष की आयु तक) आवेदन कर सकती है।

योजना की राशि कब से ₹1000 से बढ़ाकर ₹1250 कर दी जाएगी?

10 अक्टूबर 2023 से

योजना 2.0 चरण के फॉर्म कब तक भरे जायेंगे?

20 अगस्त तक

Ladli Behna Yojana 3.0 का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

अक्टूबर 2023 से

👇सरकारी भर्ती लिस्ट देखें👇
यूपी में हजारो पदों पर चपरासी और बाबू की भर्ती जारी यहां से भरे फॉर्म - UP School Clerk And Peon Vacancy
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 420 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 14 अक्टूबर तक करें Apply, जानें आयु-पात्रता-सैलरी - CG Vyapam Recruitment 2023
एमपी लोक निर्माण विभाग भर्ती, सहायक ग्रेड 3 के पदों पर होगा चयन - MP PWD Recruitment 2023
CG High Court Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 14 कोर्ट मैनेजर पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार समाचार अलर्ट (Sarkari Job Alert) जारी
स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में निकली भर्ती - SAI Job Vacancy 2023
केन्द्रीय विद्यालय इंदौर भर्ती 2023 (KVS Indore MP Vacancy 2023)
सरकारी नौकरी भर्ती , direct PDF notification - latest all India Government Job
भारतीय नेवी भर्ती, पद का नाम ट्रेडसमैन मेट, योग्यता 10th, ITI , कुल पद 362 - Navy Tradesman Mate Recruitment 2023
ग्रेजुएशन उत्तीर्ण आवेदकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका - (NABARD) द्वारा अस्सिस्टेंट मैनेजर के 150 पदों पर भर्ती निकली है।
मध्‍यप्रदेश सेंट्रल बैंक भर्ती 2023 (MP Central Bank Vacancy 2023)
मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी लिमिटेड में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती - MPUDC Recruitment 2023
12वीं पास के लिए UPSSSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के 29 पद पर भर्ती
मध्य प्रदेश मेट्रो में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया - MPMRCL Recruitment 2023