05 September 2023

खुशखबरी! 21 से 60 वर्ष की लाडली बहनों के इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें यहां पूरी डिटेल्‍स - Ladli Behna Yojana new update

Ladli Bahna Yojana: खुशखबरी! 21 से 60 वर्ष की लाडली बहनों के इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें यहां पूरी डिटेल्‍स - 

Source – Social Media

Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा इस योजना की शुरुआत मार्च 2023 में की गई है। इस योजना में प्रथम चरण के आवेदन 25 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल तक लाडली बहनों ने आवेदन किए थे। जिसमें लगभग एक करोड़ 25 लाख बहनों ने आवेदन किए थे। इन सभी पात्र महिलाओं को अभी तक एक हजार रुपए की तीन किस्त जारी कर दी गई है।

जो महिलाएं लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने से रह गई हैं। उनके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने महिलाओं के लिए खुशखबरी दी है। ऐसी महिलाएं जो 23 से 60 वर्ष की बिना ट्रैक्टर धारक परिवार से हैं। उन महिलाओं के लिए फार्म की शुरुआत 15 सितंबर 2023 से की जाएगी। आवेदन शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें। दूसरे चरण के लिए 21 से 23 वर्ष की विवाहित महिलाएं और 23 से 60 वर्ष की ट्रैक्टर धारक परिवार की महिलाओं ने आवेदन किए थे। इन सभी महिलाओं की पात्र सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। लाडली बहना योजना पोर्टल पर जाकर अंतिम सूची पर क्लिक करके लिस्ट चेक कर सकते हैं। गांव अनुसार या वार्ड अनुसार लिस्ट चेक कर सकते हैं।

लाडली बहन योजना के तीसरे चरण के आवेदन फॉर्म (Ladli Bahna Yojana)

मुख्यमंत्री ने तीसरे चरण (Ladli Bahna Yojana Third Round) में आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करवाई जा रही है, जिससे इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्राप्त हो सके और कोई भी महिलाएं इसलिए उन्होंने 15 सितंबर 2023 से लाडली बहन योजना (Ladli Bahna Yojana) की आवेदन के तीसरे चरण (Ladli Bahna Yojana Third Round Apply) के पोर्टल फिर से तैयार कर दिए हैं। महिलाएं अपने दस्तावेजों को तैयार रखें और तीसरे चरण में आवेदन फॉर्म भरे।

मुख्यमंत्री द्वारा यह शर्तें लागू की गई थी जो भी महिलाएं आवेदन करेगी। उनकी आयु 21 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित कर दी गई थी और यह भी निर्धारित किया गया था कि जिन महिलाओं के पास ट्रैक्टर है, वह महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं और लाडली बहन योजना में सिर्फ विवाहित महिलाएं ही शामिल की गई हैं।

लाडली बहन योजना की पात्र और अपात्र सूची क्या है

योजना की पात्र और अपात्र सूची सभी महिलाओं को देखनी जरूरी है। परंतु जिन बहनों का नाम अपात्र सूची में होगा, उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन जिन महिलाओं का नाम पात्र सूची के अंतर्गत आता है। उन महिलाओं को इस योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा। केवल पात्र सूची में शामिल बहनों को ही इस योजना की चौथी किस्त का लाभ दिया जाएगा।