14 September 2023

10 सितंबर वाली किश्त जिन लाड़ली बहनों को नहीं मिली, ऐसे मिलेगी ₹1000 की किस्त - Ladli Behna new update

10 सितंबर वाली किश्त जिन लाड़ली बहनों को नहीं मिली, ऐसे मिलेगी ₹1000 की किस्त - 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 10 सितंबर को ग्वालियर से लाडली बहना सम्मेलन में लाडली बहनों को ₹1000 की किस्त लाडली बहनों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी है। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनके बैंक खाते में अभी तक लाडली बहना योजना के पहले चरण की चौथी किस्त और दूसरे चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं की पहली किस्त नहीं आई है। उनके लिए हम बताने वाले हैं कि कैसे उनके बैंक खाते में ₹1000 की किस्त आएगी। इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 1 करोड़ 31 लाख लाडली बहनों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 1269 करोड़ सिंगल क्लिक के माध्यम से बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी है। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनके बैंक खाते में अभी तक ₹1000 की किस्त नहीं आई है। जिसमें से कुछ महिलाएं दूसरे चरण में आवेदन करने वाली हैं। उनके बैंक खाते में पहली किस्त के ₹1000 नहीं आए हैं। आइए जानते हैं कैसे चेक करें भुगतान की स्थिति और उसके बाद आपको क्या करना है हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।

₹1000 की किस्त क्यों नहीं आई

  • ऐसी लाडली बहनें जिन्होंने 25 जुलाई से 20 अगस्त के बीच में आवेदन फार्म जमा किया है। और उन्होंने अभी तक लाडली बहना योजना का सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं किया है। उनके बैंक में डीबीटी एक्टिव नहीं है। तब ऐसी बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर लाडली बहना योजना की सूची जारी है। ऐसी महिलाएं जो इस योजना में पात्र हैं और कुछ महिलाएं अपात्र है। उनकी सूची वेबसाइट पर जारी है। पात्र सूची में नाम होने पर ही पैसा मिलेगा।
  • सर्टिफिकेट डाउनलोड करके अवश्य चेक करें कि आपका बैंक में आधार कार्ड लिंक है या नहीं, बैंक में डीवीटी एक्टिव है या नहीं। सर्टिफिकेट पर इसकी स्थिति दिखाई देगी अगर हां है तब आपको लाडली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा। अन्यथा नहीं

अगर अभी तक पैसे नहीं आए तो यह काम करें

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पैसा नहीं आ रहा है तो आपको सबसे पहले अपने बैंक में जाकर आधार कार्ड लिंक और डीबीटी एक्टिव की स्थिति चेक करवाए। उसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सर्टिफिकेट डाउनलोड अवश्य करें। जिसमें आपको बैंक लिंक और डीबीटी एक्टिव की स्थिति दिखाई देगी। इसके बाद आपको क्या करना है लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर जाकर आपको अंतिम सूची पर क्लिक करके पात्र महिलाओं की सूची अवश्य चेक करें। अगर आपका पात्र सूची में नाम है तो आपको पैसा मिलेगा, अन्यथा आपको इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।

लाडली बहनों के लिए महत्वपूर्ण बिंदु

  • पहले चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं को 10 अक्टूबर को 1250 रुपए की पांचवी किस्त जारी की जाएगी।
  • दूसरे चरण में आवेदन करने वाली महिलाओं को दूसरी किस्त के 1250 रुपए 10 अक्टूबर को डीबीटी लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • लाडली बहना योजना का तीसरा चरण 25 सितंबर 2023 से शुरू होने की संभावना है।
  • ऐसी महिलाएं जिन्होंने 25 जुलाई से 20 अगस्त तक आवेदन फार्म जमा किए थे उनकी पहली किस्त जारी कर दी गई है जिन महिलाओं के पैसे नहीं आए हैं उनके कारण हमने आपके ऊपर बता दिया है इन चरणों को अवश्य फॉलो करें।

आशा करते हैं आपको यह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पैसा नहीं आने का कारण और नया अपडेट की जानकारी हमने आपको बता दी है। अब आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से अवश्य जुड़े नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखिए।

Today's Latest Posts by: e4you-portal