18 August 2023

(रजिस्ट्रेशन) Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana 2023: एमपी तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें?

(रजिस्ट्रेशन) Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana 2023: एमपी तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: मध्यप्रदेश राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमान शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए और बुजुर्गों को खुश करने के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की गई थी। सरकार के द्वारा इस योजना का नाम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना रखा गया है। योजना के माध्यम से राज्य के ऐसे बुजुर्ग लोगों को लाभ दिया जाएगा।

अगर आप मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख अंत तक जरूर पढ़े। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों को देश में उपलब्ध किसी एक तीर्थ स्थान पर फ्री मे तीर्थयात्रा करने का प्रबंध करवाया जाएगा और इसी के साथ पात्र नागरिकों को अनेक प्रकार की सुविधाओं प्रदान किया जाएगा।

जिसमे खाने-पीने, रुकने एवं चिकित्सा आदि का भी प्रबंध करवाया जाएगा। इसके अलावा Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana के तहत यह भी प्रबंध है कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं 60% से अधिक विकलांगता वाले नागरिक अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।

Key Highlights Of Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023
आरम्भ की गयीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2023
विभागधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
उद्देश्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान की जाए
लाभ65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के साथ एक सहायक शामिल हो सकता है
लाभार्थीमध्य प्रदेश के 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक
आवेदन का प्रकारऑफलाइन आवेदन
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.tirthdarshan.mp.gov.in/

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य

हमारे देश में ऐसे कई नागरिक हैं। जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में उनकी तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा अधूरी रह जाती है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर प्रदान करना है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लाभार्थी देश में उपलब्ध किसी भी तीर्थ स्थल पर निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थयात्रा पर जाने के लिए वह अपने साथ एक सहायक भी ले जा सकते हैं।

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए दिशा-निर्देश

० आपको अपने पास पहचान का प्रमाण जैसे की आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड लेना जरुरी है।

० यात्रा के दौरान कोई एसा काम ना करे जिससे राज्य की छवि खराब हो।

० यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ तथा मादक पदार्थ ले जाना मना है और पूरी यात्रा के दौरान अच्छा आचरण रखें।

० अपने साथ मौषम के हिसाब से वस्त्र जरुर ले जैसे की कम्बल, चादर, तोलिया, ऊनि वस्त्र, साबुन, कंघा, दवाइयां, दाड़ी बनाने का समाना आदि।

० आपको कोविड प्रोटोकोल का पूरा पालन करना होगा।

० मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अगर यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसकी सरकार या इसके अधिकारी की नहीं होगी।

MP Mukhymantri Teerth Darshan Yojana के तहत शामिल सुविधाएं

० खाने-पीने की सामग्री
० विशेष रेल से यात्रा
० रुकने की व्यवस्था
० जहां आवश्यक हो बस से यात्रा
० गाइड एवं अन्य सुविधाएं।

एमपी तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता

० मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।

० अगर आवेदन करने वाली महिला है तो उसकी आयु में 2 वर्ष की छूट देने का प्रावधान है।

० अगर पति और पत्नी में से दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक को पात्र होना चाहिए है।

० अगर नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए कोई आयु की सीमा लागू नहीं है।

० यात्रियों का समूह,जत्था यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में है तो एक सहायक के साथ जा सकता है।

० सभी यात्री शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट होने चाहिए।

० अगर कोई भी यात्री जैसे ,टी.बी.कोंजेष्टिव ,कार्डियाक,शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी ,कोरोनरी थ्रोम्बोसिस,संक्रमण, कुष्ठ रोग इत्यादि से संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें योजना के अनुसार यात्रा के यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

एमपी तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

० निवास प्रमाण पत्र
० आधार कार्ड
० वोटर आईडी
० मोबाइल नंबर
० पासपोर्ट साइज फोटो
० आय प्रमाण पत्र
० आयु प्रमाण पत्र

एमपी तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें

० सबसे पहले आपको धार्मिक न्यास और धर्मस्व मध्यप्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट dharmasva.mp.gov.in पर आना होगा।

० इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

० अगले पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करने का आप्शन दिखाई देगा। आपको “देखें और डाउनलोड करें” के आप्शन पर क्लिक करना है।

० इसके बाद आपके सामने पीडीऍफ़ फोर्मेंट में यह फॉर्म ओपन हो जायेगा।

० अब आपको यह फॉर्म आपको पूरा हिंदी में भरना है।

० फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आपको सही सही दर्ज करनी है, डॉक्यूमेंट अटेच करना है और इसे अपने तहसील या उप तहसील में जाकर जमा करवा देना है।

० सम्बन्धित अधिकारीयों के द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जायेगा और अगर आप पात्र पाए जाते है तो आपको यात्रा के लिए चयन कर लिया जायेगा।

Readmore