30 August 2023

mp - 450 रुपए में गैस सिलेंडर कब से मिलेंगे, जानें

MP 450/- Rupee Gas Cylinder Yojana: मध्यप्रदेश में सिर्फ 450 रूपए में सिलेंडर

MP 450/- Rupee Gas Cylinder Yojana

MP 450/- Rupee Gas Cylinder Yojana की जानकारी

ऐसे में सिलेंडर के इतने ज्यादा दाम देना एक गरीब व मध्यमवर्गी परिवार के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य के गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सावन के महीने में महिलाओं को साढे ₹450 में गैस सिलेंडर दिया जाएंगे।

मध्य प्रदेश में ₹450/- रुपए में गैस सिलेंडर कब मिलेगा

27 अगस्त 2023 को शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान से लोगों को संबोधित करते हुए इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि ₹450 रुपए में वह सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। आगे भी कम दाम में सिलेंडर मिलते रहेंगे। हालांकि अब तक उन्होंने यह जानकारी नहीं दी है कि किस दिन से मध्य प्रदेश में 4:30 सो रुपए गैस सिलेंडर योजना को प्रारंभ किया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने ₹450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा करते हुए कहा कि, काफी दिनों से मेरी बहाने शिकायत कर रही थी कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्हें राहत देने के लिए हमने सिलेंडर के दाम को ₹450 रुपए कर दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी कोशिश रहेगी कि लोगों को कम दाम में सिलेंडर दिए जाएं।

MP 450/- Rupee Gas Cylinder Yojana के लिए पात्रता

शिवराज सिंह चौहान ने अभी ₹450 रुपए में सिलेंडर देने के लिए पात्रता को निर्धारित नहीं किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थी महिलाओं को ₹450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। या फिर लाडली बहन योजना के अंतर्गत आने वाली सभी बहनों को योजना में शामिल किया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में शिवराज सिंह चौहान इस बात की जानकारी दे सकते हैं।

कांग्रेस सरकार भी कर चुकी है घोषणा

बता दे कि इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा महिलाओं से वादा किया गया था कि वह अगर सत्ता में आते हैं, तो महिलाओं को ₹500 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे। राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बात की घोषणा की थी। कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में टक्कर देने के उद्देश्य से शिवराज सिंह चौहान ने अपने तरकश से बड़ा तीर निकलते हुए ₹450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की है।

राजस्थान में जारी है ₹500 रुपए में सिलेंडर देने की सरकारी योजना

बता दें कि इस समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है। इंदिरा गाँधी रसोई गैस योजना के तह राज्य की महिलाओं को ₹500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलता है।

Readmore