06 August 2023

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड भी होगा, सीएम शिवराज mamaji ने बताया

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड भी होगा, सीएम शिवराज mamaji ने बताया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जतारा टीकमगढ़ में लाडली बहनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि, लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन के पहले राउंड के दौरान जितनी भी बहने छूट गई हैं उनके लिए रजिस्ट्रेशन का तीसरा राउंड अगले महीने से शुरू किया जाएगा। 

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन के पहले राउंड में कई महिलाएं छूट गई

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन का सेकंड राउंड चल रहा है। इसमें 21 से 23 वर्ष आयु सीमा और ट्रैक्टर वाले परिवारों की बहनों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। पहले राउंड में इन्हें योजना के पात्र नहीं माना गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद रजिस्ट्रेशन का सेकंड राउंड शुरू किया गया। इसी दौरान कई महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को बताया कि वह कई प्रकार के कारणों के चलते लाडली बहना योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाई थी। उन्हें एक मौका मिलना चाहिए। 

टीकमगढ़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस योजना में किसी भी बहन को छूटने नहीं दिया जाएगा। सेकंड राउंड खत्म होते ही रजिस्ट्रेशन का थर्ड राउंड शुरू होगा। इसमें सभी प्रकार की महिलाओं को रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस योजना के तहत 1 करोड़ महिलाओं का अनुमान लगाया था परंतु यह संख्या अब दो करोड़ होने की संभावना है।