10 August 2023

लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को इस महीने एक और गिफ्ट मिलेगा - Ladli Behna new update

MP NEWS- लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को इस महीने एक और गिफ्ट मिलेगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए संकेत दिए हैं कि वह इस महीने रक्षाबंधन मनाएंगे। अपनी 1.25 करोड़ लाडली बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने आज लाडली बहनों के बैंक खाते में 1209.59 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 

विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन त्यौहार मध्यप्रदेश में मनेगा

सूत्रों का कहना है कि, विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन त्यौहार इस साल मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके लिए कुछ इनोवेटिव प्लान कर रहे हैं। वह अपनी 1.25 करोड़ महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का त्यौहार दिनांक 30 अगस्त 2023 को है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं कि 27 अगस्त को वह अपनी बहनों के लिए कुछ यादगार करें। कुछ ऐसा जो भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करता हो। 

मेरा लक्ष्य हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपए महीना: सीएम शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा, 'अभी मेरी सवा करोड़ बहनें हैं। ये और बढ़ रही हैं। 21 से 23 की उम्र की बहनों को भी जोड़ रहे हैं। कांग्रेस के कहने पर जिन्होंने फार्म नहीं भरे और जो रह गईं, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। सवा करोड़ बहनों के लिए सालभर का खर्च 15 हजार करोड़ रुपए आएगा। लेकिन, यहां सीमित नहीं रहेंगे। पैसों का इंतजाम हो रहा है। जैसे ही इंतजाम होगा, 1 हजार से बढ़ाकर 1250, फिर 1500 और इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए महीने तक ले जाएंगे। मेरा लक्ष्य हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपए महीना करने की है।