05 August 2023

प्रदेश की इन बहनों को लौटाने होंगे पैसे सरकार ने जारी किए आदेश जानिए - LADLI BAHNA योजना : न्यू अपडेट

लाडली बहन योजना : प्रदेश की इन बहनों को लौटाने होंगे पैसे सरकार ने जारी किए आदेश जानिए न्यू अपडेट

 मध्यप्रदेश में लाडली बहन योजना की तीसरी किस्त 10 अगस्त को जारी होने वाली है। और अब अधिकारिक पोर्टल पर एक नया विकल्प जारी किया गया है। इस विकल्प को लाडली बहन योजना की राशि प्राप्त करने वाली कुछ विशेष वर्ग की महिलाओं के लिए जारी किया गया है। और अब इन बहनों को योजना में मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना होगा।

लाडली बहन योजना कि अभी तक दो किस्त को जारी कर दिया गया है। और आपको पता होगा कि प्रत्येक किस्त में ₹1000 प्रतिमाह दिया गया है। लेकिन अब आधिकारिक वेबसाइट पर “लाभ परित्याग” विकल्प जारी कर उन सभी महिलाओं को स्वयं ही योजना के लाभ का परित्याग करना होगा। इसका मतलब यह है कि लाडली बहन योजना का लाभ ना लेने के लिए फॉर्म भरना होगा। लेकिन आपको बता दें कि यह विकल्प सभी बहनों के लिए लागू नहीं होता है। यह कुछ विशेष वर्ग की महिलाओं में अनिवार्य रूप से लागू होता है।  जिसके बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है।

इन सभी लाडली बहनों को लाभ परित्याग करना होगा

दोस्तों लाडली बहन योजना का लाभ प्राप्त कर रही इन सभी बहनों को लाभ परित्याग करना होगा। सूची निम्नलिखित है।

  • वे सभी महिलाएं जिन्होंने पहली और दूसरी किस्त प्राप्त कर ली है और फिर बाद में किसी सरकारी पद नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें लाडली बहन योजना लाभ परित्याग के विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।
  • बे महिलाएं जिनका नाम लाडली बहन योजना की अधिकारिक वेबसाइट अनुसार अपात्र सूची में सम्मिलित हैं। और फिर उन्हें मासिक सहायता राशि प्राप्त हो रही हो ऐसी बहनों और महिलाओं को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • और वे महिलाएं इनकी उम्र पहली और दूसरी किस्त प्राप्त करने के बाद अब 60 वर्ष से अधिक हो चुकी हो उन्हें लाभ परित्याग करना होगा।
  • और ऐसी महिलाएं जो किसी घटना का शिकार होकर अब पेंशन आदि प्राप्त करने लगी हो उन्हें भी लाभ परित्याग करना पड़ेगा।
  • और साथ ही शासकीय विभाग, स्थानीय निकाय में नियमित, मंडल, स्थाई कर्मी, संविदा कर्मी या पेंशन आदि प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी लाभ परित्याग करना होगा।
  • जो लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने वाली यह सभी महिलाएं जो बाद में प्रदेश सरकार के निगम, मंडल द्वारा मनोनीत अध्यक्ष या सदस्य हो संसद ,विधायक आदि बन जाने पर लाडली बहन योजना लाभ परित्याग करना होगा।

लाडली बहन योजना का लाभ परित्याग कैसे करें

  • सबसे पहले आपको लाडली बहन योजना के अधिकारी वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in जाना होगा।
  • साइट के होम पेज पर आपको लाभ परित्याग के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लाडली बहना आवेदन क्र./ सदस्य समग्र क्र./ दर्ज करना होगा साथ ही नीचे दिया गया कैप्चा कोड भी डालना हुआ।
  • आगे आपको ओटीपी भेजें विकल्प दिखाई देगा जिसमें क्लिक कर ओटीपी प्राप्त करना होगा।
  • OTP वेरीफाई करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त होती थी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मैं मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूं मैं सुरक्ष मैटिक कर आगे बढ़ना होग से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ। विकल्प में टिक मार्क कर आगे बढ़ना होगा।

दोस्तों लाडली बहन योजना के अधिकारी वेबसाइट पर लाभ परित्याग का ऑप्शन उन महिलाओं के लिए है जो इस योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं रखती हैं लेकिन फिर भी लाभ प्राप्त कर रही हैं या फिर पहले पात्रता रखी थी, लेकिन अब नहीं रखती है। वे सभी महिलाएं लाभ परित्याग करेंगी, यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको दिया गया लाख जुर्मान यह तौर पर वापस लिया जा सकता है।