05 August 2023

इन सभी बहनो को भरना होगा लाभ परित्याग का फॉर्म, जानिए पूरी खबर - LADLI BAHNA YOJANA

लाडली बहना योजना में इन सभी बहनो को भरना होगा लाभ परित्याग का फॉर्म, जानिए पूरी खबर

मध्यप्रदेश में लाडली बहन योजना का लाभ ले रही राज्य की महिलाएं और बहनों के लिए एक जरूरी सूचना जारी हुई है। लाडली बहन योजना की तीसरी किस्त 10 अगस्त 2023 को जारी की जाएगी लेकिन इससे पहले 3 अगस्त को लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लाभ परित्याग का नया विकल्प जारी किया गया है। जिसके बारे में सभी लाडली बहनों और महिलाओं को जानना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि आपकी एक गलती ही आपको लाडली बहन योजना के लाभ से वंचित कर सकती है।

लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर  लाभ परित्याग फॉर्म जारी किया गया है। लेकिन यह फोन राज्य की सभी बहनों के लिए जरूरी नहीं है। इसलिए लाभ परित्याग फॉर्म को भरने से पहले आपको आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करना बेहद जरूरी है। क्योंकि इस फॉर्म को भरने के बाद लाडली बहन योजना की तीसरी किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। और जिन महिलाओं के लिए लाभ परित्याग फॉर्म है उनके द्वारा फॉर्म नहीं भरा जाता है, तो ऐसी महिलाओं को और बहनों को आगे चलकर जुर्माना लग सकता है।

लाडली बहन योजना लाभ परित्याग फॉर्म क्या है? 

दोस्तों लाडली बहन योजना का लाभ प्रत्यय फॉर्म अन्य फॉर्म के जैसा ही है। जिसमें आपको लाडली बहना आवेदन क्र./ सदस्य समग्र क्र./और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर की मदद से OTP वेरीफाई करना होगा। दोस्तों इस फोन के जरिए लाडली बहन योजना की 5 महिला सुरक्षा से फॉर्म भरकर लाख का परिचय कर सकती हैं। और आपको बता दें कि यह लाभ परित्याग फॉर्म सभी महिलाओं के लिए जरूरी नहीं है। कुछ विशेष स्थिति में यह फॉर्म कुछ वर्ग की महिलाओं के लिए अनिवार्य है, जिसके बारे में हम आपको नीचे विस्तार से जानकारी देंगे।

इन लाडली बहनों के लिए लाभ परित्याग फॉर्म जरूरी है? 

दोस्तों लाडली बहन योजना में लाभ परित्याग करना उन सभी बहनों के लिए जरूरी है जिन्हें इस योजना का लाभ बिना पात्रता श्रेणी को पूर्ण किए बिना मिल रहा है। या फिर वह महिलाएं जो पहले इस योजना के लिए पात्रता रखती थी लेकिन आप किसी भी कारण की वजह से पता नहीं रखती हैं।

और राज्य की वह महिलाएं जो अब सरकारी पद, नौकरी, शासकीय विभाग ,आदि में कार्यरत हैं। या फिर वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो चुकी हो या फिर सांसद, विधायक आदि पर नियुक्त होने की स्थिति में लाडली बहनों को लाभ परित्याग का फॉर्म भरना जरूरी है।

लाडली बहने लाभ परित्याग फॉर्म कैसे भरें

लाडली बहनों को लाभ परित्याग फॉर्म भरने के लिए लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और मेनू में दिए गए विकल्प “लाभ परित्याग” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लाडली बहन योजना सदस्य क्र./ और सदस्य समग्र क्र./ और कैप्चा कोड दर्ज करके मोबाइल नंबर से OTP वेरीफाई करना होगा।

लाभ परित्याग फॉर्म भरने से क्या होगा। 

दोस्तों मध्यप्रदेश की लाडली बहनों एवं महिलाओं ने यदि लाभ परित्याग का फॉर्म भर दिया है, तो उन महिलाओं को लाडली बहन योजना की आने वाली तीसरी किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। और जिन बहनों ने यह फॉर्म भर दिया है, अब उन बहनों का नाम लाडली बहन योजना की पात्र सूची में सम्मिलित नहीं होगा और बहनों को योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ।