30 August 2023

आपकी भी फेवरेट है French Fries? हो जाएं सावधान, इन बिमारियों का हो सकते हैं शिकार

आपकी भी फेवरेट है French Fries? हो जाएं सावधान, इन बिमारियों का हो सकते हैं शिकार

🥖 Fries : इन दोनों बदलती लाइफस्टाइल और बदलते खान-पान की वजह से लोगों को सबसे ज्यादा जंक फूड खाना पसंद होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक इसके शौकीन होते हैं। सबसे ज्यादा लोग फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद करते हैं। फ्रेंच फ्राइज की दीवानगी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। लोग इसके टेस्ट पर मर मिटे हैं। फ्रेंच फ्राइज सबसे ज्यादा टेस्टी फूड्स में शुमार है। इसे कई लोग रोजाना खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक मानी जाती है। डॉक्टर का कहना है कि फ्रेंच फ्राइज का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

अगर आप भी फ्रेंच फ्राइज का सबसे ज्यादा सेवन करते हैं तो इसके सेवन से आपको बचना चाहिए। यह आपको कई सारी परेशानियों में डाल सकता है। जी हां, फ्रेंच फ्राइज खाने से पांच बीमारियों की जड़ शरीर में पकड़ लेती है। एक स्टडी में यह पता चला कि 4500 से ज्यादा युवा एक हफ्ते में दो से ज्यादा बार फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद करते हैं। उन सभी में जल्दी करने का खतरा सबसे ज्यादा हो जाता है। चलिए जानते हैं रेगुलर फ्रेंच फ्राइज का सेवन करने से किन-किन बीमारियों का खतरा सेहत को पड़ जाता है और क्या इसके नुकसान है।

French Fries खाने से होती है ये बीमारियां

संबंधित खबरें -

पेट से जुड़ी समस्या

फ्रेंच फ्राइस खाने से कैलोरीज काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसमें डाइडेशन प्रोटीन और कारबोहाइड्रेट्स भी काफी मात्रा में होता है जिसकी वजह से पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं पेट से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। आपको फ्रेंच फ्राइस खाने से डायरिया, उल्टी और गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन नहीं किया जाना चाहिए। ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

दिमाग के लिए खराब

फ्रेंच फाइज का अधिक सेवन दिमाग के लिए ठीक नहीं माना जाता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो आपको दिमागी बीमारी से जूझना पड़ सकता है। क्योंकि इसमें हाइड्रोजेनेटेड ऑयल और काफी मात्रा में ट्रांस फैट पाया जाता है इस वजह से अलझायमर का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। जिसकी वजह से मेमोरी लॉस से आपको जूझना पड़ सकता है।

इम्यून सिस्टम

फ्रेंच फाइज के अधिक सेवन से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। दरअसल, फ्रेंच फाइज में अनहेल्दी बैक्टीरियाज पाए जाते हैं जो गट माइक्रोबायोम के लिए हानिकारक होते हैं। इसकी वजह से आंतें खराब हो सकती है। साथ ही अंदर बीमारी से लड़ने की क्षमता खत्म होने लगती है। वहीं इम्यून सिस्टम काम करना बंद कर देता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Readmore