30 August 2023

बड़ी खबर, मध्य प्रदेश की बेटियों को मिलेगा ₹700 महीने जाने क्या है योजना और आवेदन करने की पात्रता - Gaon Ki Beti Yojana 2023

[ Gaon Ki Beti Yojana 2023 ] बड़ी खबर, मध्य प्रदेश की बेटियों को मिलेगा ₹700 महीने जाने क्या है योजना और आवेदन करने की पात्रता

Gaon Ki Beti Yojana | MP Serkari Yojna | CM Shivraj Singh Chouhan | Gaon Ki Beti Yojana 2023 | Madhya Pradesh 2023 |

Gaon Ki Beti Yojana 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लगातार बच्चियों के लिए, बहनों के लिए, इसके साथ ही साथ युवाओं के लिए एक से एक योजना संचालित की जा रही है इसी में से मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए गांव की बेटी नाम की योजना 2023 चलाई जा रही है। गांव की बेटी योजना के तहत मध्य प्रदेश की इन बेटियों को 750 रुपए की धनराशि प्रत्येक महीने उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। आईए जानते हैं कि मध्य प्रदेश की Gaon Ki Beti Yojana क्या है? Gaon Ki Beti Yojana क्या पात्रता है?

गांव की बेटी योजना 2023 | Gaon Ki Beti Yojana 2023

बेटियों को शिक्षा प्राप्त करते समय किसी प्रकार की आर्थिक समस्या ना आए किसी के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा गांव की बेटी योजना चलाई जा रही है, इस योजना के तहत 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बेटियों को लाभ दिया जाता है। योजना के तहत 12वीं के बाद सामान्य पाठ्यक्रम या कोर्स करने वाली बेटियों को प्रत्येक महीने ₹500 की धनराशि वही गांव में जो इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे कोर्सेज करेंगे उन्हें योजना के तहत 750 रुपए दिया जाता है।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की गांव की बेटी योजना के तहत आप सभी बेटियों को एक वर्ष में केवल 10 महीने ही योजना का लाभ दिया जाता है, अगर आप सामान्य क्षेत्र में कोर्स कर रही हैं तो आपको एक वर्ष में ₹5000 वहीं अगर आप इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे कोर्स कर रही है तो आपको योजना के तहत 7500 रुपए लाभ के तौर पर दिया जाएगा.

Gaon Ki Beti Yojana 2023, जानिए इसकी क्या है पात्रता ?

अगर आप Madhya Pradesh सरकार के द्वारा चलाई जा रही Gaon Ki Beti Yojana 2023 में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास निम्न पात्रता होनी चाहिए।

  • आवेदन करने वाली बेटी मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • बेटी गांव की रहने वाली हो और उसकी पढ़ाई भी गांव से हो रही हो।
  • बेटी 12वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • इसी के साथ बेटी 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त की होनी चाहिए।
  • अगर आपके पास से पात्रता है तो आप अवश्य आवेदन फार्म भरे।

Gaon Ki Beti Yojana 2023, आवश्यक डाक्यूमेंट्स क्या है

Gaon Ki Beti Yojana 2023 में आवेदन करने और 750 रुपए प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड।
  • आधार लिंक बैंक खाता
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • प्रथम श्रेणी से पास 12वीं का सर्टिफिकेट या मार्कशीट
  • उच्च शिक्षा में प्रवेश का परिचय पत्र या रिसीव
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र

Gaon Ki Beti Yojana 2023 Ragistration: जानिए कैसे मिलेगा लाभ

अगर अपने हाल ही फिलहाल में 12वीं उत्तीर्ण किया है और आप गांव की बेटी योजना में आवेदन कर ₹500 से लेकर 750 रुपए लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप इसका आवेदन मध्य प्रदेश के ऑफिशियल पोर्टल scholarshipportal.mp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकती हैं इसके साथ ही अगर आपको आवेदन फॉर्म नहीं भरना आता है तो आप अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन सेंटर ,कॉमन सर्विस सेंटर ,ग्राहक सेवा केंद्र जैसे दुकान पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म दर्ज करवा सकते हैं।

MP Gaon Ki Beti Yojna 2023 | Gaon Ki Beti Yojna Patrata | Aaply Online Gaon Ki Beti Yojna 2023 | Gaon Ki Beti Yojna 2p23 Apply Online| Documents Gaon Ki Beti Yojna |