14 August 2023

एमपी पुलिस परीक्षा 13 अगस्त को पूछे गए प्रश्न उत्तर - MP Police Constable Exam 13 August 2023

MP Police Constable Exam 13 August 2023 | एमपी पुलिस परीक्षा 13 अगस्त को पूछे गए प्रश्न उत्तर - e4you.in

MP Police Constable Exam 13 August 2023 मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 13 अगस्त को 1st Shift में पूछे गए Question With Answer की लिस्ट यहां बताने वाले हैं। Hello दोस्तों, इस पोस्ट में 13 अगस्त 2023 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहली शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। और 3rd Shift के प्रश्न उत्तर भी नीचे दिए गए हैं। आवेदकों ने फॉर्म भरा है वे उनके लिए यह चाहते है कि MP Police Constable 13 August 2023 Question Paper कैसा था, इसमें किस तरह के प्रश्न पूछे गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

MP Police Constable Exam 13 August 2023 मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त 2023 में पूछे जाए प्रश्न उत्तर की जानकारी आपको बताने वाले हैं जो प्रश्न मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा में पूछे जा रहे हैं उनके आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश पुलिस परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

हमने कोशिश की है कि MP Police Constable 13 August 2023 first Shift Question Paper इस पोस्ट में शामिल कर सके ताकि आपको पेपर के लेवल का अनुमान लग सके। यदि आने वाले दिनों में आप भी एमपी पुलिस परीक्षा में शामिल होंगे, तो यह पोस्ट जिसमे, MP Police Constable 13 August 2023 1st Shift Question Paper को शामिल किया गया है, आपको पेपर के पैटर्न को समझने में सहायता प्रदान करेगी।

Police Constable Exam 13 August 2023 1st Shift Question With Answer in Hindi

प्रश्न: भारत की रियासतों को एक करने में किस महापुरुष का विशेष योगदान है?

उत्तर: सरदार बल्लभ भाई पटेल

प्रश्न: विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है?

उत्तर: ऐम्पियर

प्रश्न: गैर अनुसूचित बैंक किससे सम्बंधित है?

उत्तर: निजी बैंकिंग संस्थान

प्रश्न: बिरजू महाराज का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर: कथक

प्रश्न: जौहर क्या होता है?

उत्तर: पुराने समय में राजपूत वीरांगनाओ द्वारा अपने आप को अग्नि में समाहित करने की प्रथा

प्रश्न: सोनल मानसिंह का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर: नृत्यांगना (भरतनाट्यम/ओडिसी)

प्रश्न: गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी?

उत्तर:कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न: किस नदी का उद्गम राक्षस ताल झील से होता है?

उत्तर: सतलुज

MP Police Constable Exam 13 August 2023 1st Shift Questions in Hindi

प्रश्न: मध्यकालीन भारत में शासको को क्या कहा जाता था?

उत्तर: सुल्तान

प्रश्न: 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम क्या है?

उत्तर: सुशील चंद्रा

प्रश्न: IASE का प्रारम्भ कब हुआ था?

उत्तर: 1950

प्रश्न: डांडिया किस राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर: गुजरात

प्रश्न: राज्य हड़प नीति किसके द्वारा लाई गई थी, जिसके तहत राज्यों का विलय ब्रिटिश साम्राज्य में कर दिया जाता था?

उत्तर: लार्ड डलहौजी

प्रश्न: सबसे लम्बी तट रेखा किस राज्य की है?

उत्तर: गुजरात

प्रश्न: लूनी नदी कहां जाकर समाप्त हो जाती है?

उत्तर: कच्छ के रण में (गुजरात)

प्रश्न: मोहिनीअट्टम नृत्य की वेशभूषा का रंग क्या है?

उत्तर: सफ़ेद, गोल्डन बॉर्डर लेस के साथ

प्रश्न: किस मुग़ल बादशाह को रंगीला बादशाह के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर: मुहम्मद शाह

प्रश्न: भोजन का पाचन किस परिवर्तन का उदहारण है?

उत्तर: रासायनिक परिवर्तन

MP Police Constable Exam 13 August 2023 First Shift Question Paper

प्रश्न: पक्षियों को किस वर्ग के अंतर्गत शामिल किया गया है?

उत्तर: एवीज कशेरुकियों

प्रश्न: “नीली क्रांत” का सम्बन्ध किससे है?

उत्तर: मत्स्य पालन

प्रश्न: प्रकाश वर्ष किसका मात्रक होता है?

उत्तर: खगोलीय दुरी

प्रश्न: वाहनों में किस गैस का उपयोग किया जाता है?

उत्तर: CNG

प्रश्न: अम्लीय वर्षा के लिए कौन सी गैस जिम्मेदार है?

उत्तर: सल्फर डाई ऑक्साइड

प्रश्न: जिम्नोस्पर्म से क्या सम्बंधित है?

उत्तर: पौधों का समूह जिनमें पुष्प तथा आवरणयुक्त बीज नहीं पाये जाते हैं, जिम्नोस्पर्म कहलाते हैं।

प्रश्न: मध्य प्रदेश का राजकीय लोक नाट्य कौन सा है?

उत्तर: माच

प्रश्न: अचार पर ऊंगने वाले कवक का नाम क्या है?

उत्तर: मृतपोषी

MP Police Constable Exam 13 August 2023 3rd Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 13 अगस्त 2023 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तीसरी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। जिन आवेदकों ने फॉर्म भरा है वे जानना चाहते है कि MP Police Constable 13 August 2023 Question Paper कैसा था, इसमें किस तरह के प्रश्न पूछे गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

MP Police Constable Exam 13 August 2023 3rd Shift Questions with Answer

प्रश्न: बहमनी साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: अलाउद्दीन बहमन शाह

प्रश्न: “द लिटिल बुक ऑफ़ इंकरेजमेंट” पुस्तक के लेखक निम्न में से कौन है?

उत्तर: दलाई लामा

प्रश्न: निम्न में से किस कोयले में 25 से 35 प्रतिशत कार्बन होता है?

उत्तर: लिग्नाइट कोयला

प्रश्न: निम्न में से किस हस्ती को 1997 में मृत्यु के 1 वर्ष बाद भारत रत्न प्रदान किया गया?

उत्तर: अरुणा आसफ़ अली

प्रश्न: निम्न में से कौन सा भारतीय शास्त्रीय नृत्य दासी-अट्टम के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर: भरतनाट्यम

प्रश्न: कावेरी नदी किस राज्य से निकलती है?

उत्तर: कर्नाटक

प्रश्न: अरावली के पश्चिम में राजस्थान की सबसे बड़ी नदी प्रणाली कौनसी है?

उत्तर: लूनी नदी

प्रश्न: गिद्दा नृत्य किस राज्य से सबंधित है?

उत्तर: पंजाब

MP Police Constable Exam 13 August 2023 3rd Shift Questions

प्रश्न: कॉल मनी मार्केट के तहत कितने दिनों का लेनदेन किया जाता है?

उत्तर: 2 से 14 दिनों के लिए

प्रश्न: भरतनाट्यम किस राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर: तमिलनाडु

प्रश्न: निम्न में से पंजाब का नृत्य कौन सा है?

उत्तर: भांगड़ा

प्रश्न: चेराव लोक नृत्य किस राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर: मिजोरम

प्रश्न: प्लासी का युद्ध कब लड़ा गया था?

उत्तर: 23 जून 1757

प्रश्न: बक्सर का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था?

उत्तर: 1764

MP Police Constable Exam 13 August 2023 Third Shift Question Paper in Hindi

प्रश्न: गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम किसके द्वारा बताया गया है?

उत्तर: आइजेक न्यूटन

प्रश्न: बैंक ऑफ़ हिंदुस्तान की स्थापना कब हुई?

उत्तर: 1770

प्रश्न: सीधे ठोस से गैस अवस्था में परिवर्तन की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

उत्तर: उर्ध्वपातन

प्रश्न: NASSCOM की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर: रेखा एम मेनन

प्रश्न: विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 5 जून

प्रश्न: हवाला क्या है?

उत्तर: पैसों को ट्रान्सफर करने का एक अनौपचारिक तरीका है।

प्रश्न: निम्न में से कौन सा नृत्य असम से सम्बंधित नहीं है?

उत्तर: भांगड़ा (विकल्प दिया गया था)

Readmore