16 July 2023

MP में शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, डांस-म्यूजिक के टीचर भी रखे जाएंगे - requirement vacancy again

MP में शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, डांस-म्यूजिक के टीचर भी रखे जाएंगे

E4you, भोपाल। चुनावी साल में मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर सरकारी शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। यह भर्ती मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के लिए की जा रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल इसके लिए दो अलग-अलग चयन परीक्षा आयोजित करने वाले हैं। 15 दिनों में इन दोनों परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। 8454 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए इसी माह के अंत तक नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और अगस्त में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के लिए शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करेगा। उसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

इस भर्ती परीक्षा के लिए दो अलग अलग नोटिफिकेशन निकाले जाएंगे। इनमें से एक माध्यमिक शिक्षकों के लिए होगा जिसमें सभी सदस्य के 6332 पदों पर आवेदन मंगाए जाएंगे। दूसरा नोटिफिकेशन प्राथमिक शिक्षकों के लिए होगा इसमें 2122 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें खेल नृत्य और गायन वादन की शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी। कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जुलाई अंत तक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग जिन पदों पर टीचर्स की भर्ती कर रहा है। उसमें खेल, नृत्य, गायन- वादन के पद भी शामिल है। माध्यमिक शिक्षक खेल के लिए 338 पद हैं। अतिथि शिक्षक के लिए आरक्षित 88 पदों और गैर अतिथि शिक्षक के लिए 250 पदों पर भर्ती होगी।

Readmore