12 July 2023

MP Jan Seva Mitra Bharti 2023: मध्य प्रदेश ग्रामीण स्तर पर 4694 पदों पर होगी भर्ती

MP Jan Seva Mitra Bharti 2023: मध्य प्रदेश ग्रामीण स्तर पर 4694 पदों पर होगी भर्ती, देखें Full Info - e4you

MP Jan Seva Mitra Bharti 2023

Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti 2023 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नजर इन दिनो प्रदेश के गांव मे रहने वाले बेरोजगार युवाओं पर पड़ी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना है। इसके तहत प्रदेश के ग्रामीण स्तर के युवा ग्राउंड लेवल पर चलने वाली विकास योजनाओं से जुड़कर कार्य करेंगे। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी साथ ही गांव से होने वाला शहरों की ओर पलायन रुकेगा।

शुरू हुआ दूसरा चरण

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना के तहत मध्य प्रदेश के करीब 4694 युवाओं की भर्ती की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है यह इसका दूसरा बैच है। इस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को हर महीने 8000 से 10000 रुपए दिए जाएंगे। योजना में शामिल होने के लिए सबसे पहले युवाओं को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा इसके पश्चात ही उन्हें इस योजना में शामिल कर कार्य दिए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन करवाने की पात्रता Jan Seva Mitra Bharti 2023 Documents

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रदेश के गांव में निवास करने वाले बेरोजगार युवाओं को यह जानना होगा कि इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है। बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए युवक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवक आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई युवक सरकारी नौकरी कर रहा है तो वह आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक को कुछ आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न करने पड़ेंगे जिसमें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता पासबुक, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट होने की मार्कशीट देनी होगी।

कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन 

Jan Seva Mitra Bharti 2023 Online Ragistration

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको ईसर्विसेज के विकल्प का चयन करने के बाद आपको मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र 2023 भर्ती के लिए आवेदन फार्म भरना होगा।