13 July 2023

मध्य प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में भर्ती - MP Consumer Forum Recruitment 2023

MP Consumer Forum Recruitment 2023: मध्य प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में भर्ती

MP Consumer Forum Recruitment 2023: खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, मध्य प्रदेश द्वारा सदस्य के पद पर नियुक्ति के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। प्रदेश के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में 31 पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए 27 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेगें। MP Consumer Forum Bharti 2023 से जुडी अधिक जानकारी इसी पोस्ट में आगे शेयर की गई है।

योग्य आवेदक MP Consumer Forum Recruitment 2023 के तहत आवेदक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023 है। मध्य प्रदेश में निकली अन्य सरकारी नौकरियों के लिए e4you.in वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

MP Consumer Forum Recruitment 2023 Details in Hindi

मध्य प्रदेश के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में सदस्य के निम्नानुसार 31 पदों पर भर्ती निकली है। जिला आयोग के सदस्य का कार्यकाल 4 वर्ष या 65 वर्ष, जो भी पहले हो, तक निर्धारित है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 जुलाई 2023 से अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 तक स्वीकार किये जायेंगे।

पद का नामअनारक्षित (ओपन)आरक्षित (महिला)कुल पद
सदस्य20 पद11 पद31 पद

जिला उपभोक्ता फोरम भर्ती 2023 योग्यता

  • आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए साथ ही आवेदक के पास अनुभव भी होना चाहिए, जिसके बारे में अधिक जानकारी निचे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन में चेक करे।
Readmore