17 July 2023

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में हुई वृद्धि, अगले महीने से मिलेगा लाभ, खाते में बढ़कर आएंगे इतने रुपए - anganbadi news

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में हुई वृद्धि, अगले महीने से मिलेगा लाभ, खाते में बढ़कर आएंगे इतने रुपए

Anganwadi workers honorarium increased news मप्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर, मानदेय में हुई वृद्धि, अगस्त से मिलेगा लाभ

Anganwadi workers honorarium increased news: भोपाल। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उप कार्यकर्ता और सहायिकाओं को एक बड़ी सौगात दी है और लंबे समय से मानदेय में वृद्धि का इंतजार कर रही महिलाओं के के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महिला एवं बाल विकास आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए मानदेय में वृद्धि कर दी गई है। इसके बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3000 रुपए, उप कार्यकर्ताओं को 750 रुपए और सहायिका को 750 रुपए बढ़कर मिलने वाले हैं। इस वृद्धि का लाभ कार्यकर्ताओं को अगस्त से मिलने वाली सैलरी से होने लगेगा।

CM शिवराज ने की थी घोषणा

Anganwadi workers honorarium increased news: पिछले महीने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मेलन में मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की थी। यह घोषणा पूरी कर दी गई है और इसका लाभ प्रदेश की 84,665 आंगनबाड़ी और 12,670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली 1 लाख 80 हजार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा।

विज्ञापन

अब तक इतनी थी राशि

Anganwadi workers honorarium increased news: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक मानदेय के रूप में 10 हजार रुपए दिए जा रहे थे, वृद्धि के बाद यह 13 हजार हो गए हैं। इसमें राज्य सरकार की ओर से 8500 और केंद्र सरकार की ओर से 4500 रुपए दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 हो गया है, जिसमें से 3000 राज्य के और 3500 केंद्र से आएंगे। इसी तरह सहायिकाओं का मानदेय 5750 रुपए किया गया है, जिसमें राज्य के 3500 और केंद्र की ओर से 2250 का भुगतान होगा।