01 July 2023

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी 42 दिन की छुट्टी - good news

New Leave Policy: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी 42 दिन की छुट्टी 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 

Government New Leave Policy: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की नई पॉलिसी का ऐलान किया था. इसके तहत सरकार की ओर से कर्मचारियों को अब 42 दिन की लीव देने का फैसला किया गया है. हालांकि, नई लीव पॉलिसी में सरकार की ओर से कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं. आइए जानते हैं कि कैसे और कब इन छुट्टियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी अंगदान करता है तो उसे 42 दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी की सर्विस मिलेगी. डीओपीटी ने एक आधिकारिक ज्ञापन प्रकाशित कर इसकी जानकारी दी है. अगर कोई कर्मचारी शरीर का कोई अंग दान करता है तो यह सबसे बड़ी सर्जरी मानी जाएगी. इसके लिए कर्मचारी को रिकवरी के लिए 42 दिन की छुट्टी दी जाएगी. Readmore