27 July 2023

23 साल से ज्यादा उम्र की लाड़ली बहनें फिर आवेदन से वंचित, पोर्टल मांग रहा ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर - Ladli bahana new update

Ladli Bahna Yojana News: 23 साल से ज्यादा उम्र की लाड़ली बहनें फिर आवेदन से वंचित, पोर्टल मांग रहा ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर - 

Ladli Bahna Yojana News: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना दूसरे चरण के तहत मंगलवार से आवेदन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसमें आयु 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं महिलाओं के अलावा 60 वर्ष से कम आयु की सिर्फ वे महिलाएं आवेदन जमा कर पा रही हैं, जिनके परिवार में ट्रैक्टर हैं।

21 से 23 वर्षपात्र है।
23 से 60 वर्ष, परिवार में ट्रेक्टर हैपात्र है।
23 से 60 वर्ष, परिवार में ट्रैक्टर नहीं हैअपात्र

अब आपको सब कुछ समझ आ गया होगा कि किन महिलाओं को फार्म भरने का मौका मिला है। सरकार ने पोर्टल पर बदलाव कर दिया बिना सूचना दिए।

Ladli Bahna Yojana News: दूसरी तरफ 23 साल से अधिक उम्र की उन महिलाओं के आवेदन पोर्टल स्वीकार ही नहीं कर रहा जिनके पास ट्रैक्टर नहीं हैं। जिलेभर में ऐसी हजारों महिलाओं के वंचित होने की जानकारी मिल रही। ये वे महिलाएं हैं जो कि समग्र, आधार व बैंक खाते में संशोधन, नए बैंक खाता खुलवाने में देरी या फिर केवाईसी न करा पाने के कारण पहली बार आवेदन नहीं कर पाई थीं।

जो महिलाएं पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाई थी और उनके परिवार में ट्रैक्टर नहीं है वह महिलाएं क्या करें। मुख्यमंत्री इन महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

Table of Contents

Ladli Bahna Yojana News

25 जुलाई 2023 मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों से ऐसी कई महिलाओं के आवेदन जमा न होने से उन्हें निराश लौटते देखा गया। जो ट्रेक्टर धारक परिवार से नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का कहना था कि हम लोग इसमें क्या कर सकते हैं। पोर्टल ही आवेदन नहीं ले रहा। दो ही फार्मेट में आवेदन जमा हो पा रहे हैं। 21 से 23 साल की महिलाएं और 23 साल से अधिक की वे महिलाएं जिनके पास ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर है।

यह तो महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है किसी को लाभ मिलेगा और किसी को नहीं। यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को सभी महिलाएं जो शिक्षित हैं जिनको ट्विटर चलाना आता है उनको ट्वीट करना चाहिए मुख्यमंत्री को टैग करके।

Ladli Bahna Yojana News Update 25 July

पहले दिन सागर जिले में 2700 पंजीयन, प्रदेश में सबसे ज्यादा, DPO ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन जिले में शाम 5 बजे तक 2700 पंजीयन हुए। प्रदेश में सबसे ज्यादा सागर में आवेदन जमा हुए। नवीन पात्रता अनुसार 21 साल की आयु पूर्ण करने वाली बहनें और 23 साल से अधिक आयु वाली वे बहनें जिनके परिवार में ट्रैक्टर हैं। दो ही श्रेणी में आवेदन जमा हो रहे हैं। सर्वे भी इन्हीं दो श्रेणी में पात्रता रखने वालों के कराए गए थे। जिले में ऐसी 25 हजार पात्र महिलाएं मिली थीं। नवीन पात्रता धारी महिलाएं अपना ऑनलाइन पंजीयन 20 अगस्त तक करा सकेंगी।

शासन के निर्देश पर अमल हो रहा है ऐसा कलेक्टर का कहना है

कलेक्टर दीपक आर्य का कहना है कि मंगलवार से लाड़ली बहना के नवीन पात्रता के अनुसार पंजीयन की कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्य शासन के दिशा निर्देश पर अमल हो रहा है। नवीन पात्रता के अलावा किसी और तरह से आवेदन से वंचितों के संबंध में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले।