28 July 2023

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना 2023: Charan Paduka Yojana MP

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना 2023: Charan Paduka Yojana MP

Charan Paduka Yojana MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना का घोषणा किया है। इस योजना के माध्यम राज्य के जंगल वाले क्षेत्र में तेंदू पत्ता बीनने वाले महिला और पुरुष को साड़ी, जूते पानी की कुप्पी जैसे कई सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही छाता खरीदने के लिए 200 रुपये अलग से प्रदान किया जाएगा।

क्योंकि राज्य के कई जिले के आदिवासी जंगलों से तेंदुपत्ता इकट्टा करके इसको बेचने पर मिलने वाले पैसे से अपना जीवन यापन करते हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना शुरू करने की घोषणा किया गया है। इस लेख में हम आपको Charan Paduka Yojana MP से सबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।

Charan Paduka Yojana MP 2023

मध्य प्रदेश राज्य के कुछ क्षेत्रों के आदिवासी तेदुपत्ता जिसका उपयोग बीडी निर्माण के लिए प्रयोग किया जाता है को इक्कठा कर बाज़ार में बेचने से प्राप्त आय से अपना जीवन निर्वाह करते हैं। जिससे प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है। तेंदुपत्ता इक्कठा करने वाले आदिवासी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पत्ते इक्कठे करने के दौरान नंगे पाँव जंगलों में फिरते हैं।

उनके इस समस्या के समाधान हेतु राज्य सरकार द्वारा पुरुषों और महिलाओ को योजना के माध्यम से साड़ी, जूते पानी की कुप्पी जैसे कई सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही छाता खरीदने के लिए 200 रुपये अलग से प्रदान किया जाएगा। इस योजना की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री ने खुद तेंदूपत्ता संग्राहकों को चप्पल और जूते पहनाए।

इन परिवारों को दिया जाएगा मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना का लाभ

चरण पादुका योजना के माध्यम से प्रत्येक तेंदूपत्ता संग्राहक करने वाली स्त्री अथवा पुरुष अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं एवं पुरुषों को लाभ दिया जाएगा। जो कमजोर रुपए के आते हैं उन बहनों को साड़ी, चप्पल, छाता करने के लिए ₹200 तथा भाइयों को पानी की कुप्पी और जूता प्रदान किए जाएंगे। योजना गरीब तेंदूपत्ता संग्राहक के लिए काफी मदद का काम करेगी। ₹200 छाते के लिए उन्हें अलग से प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में दिए जाने वाले लाभ

चरण पादुका योजना के तहत तेंदुपत्ता संग्राहकों को लाभ दिया जाएगा। और उन्हें छाते खरीदने के लिए बैंक खाते में 200-200 रूपए दिए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को साड़ी, चप्पल, और पुरुषों को जूते के साथ साथ पानी की कुप्पी दी जाएगी। Readmore