18 July 2023

महज 10 हजार में कीजिए भारत से थाईलैंड का ट्रिप, रहना-खाना सबकुछ होगा मुफ्त....

महज 10 हजार में कीजिए भारत से थाईलैंड का ट्रिप, रहना-खाना सबकुछ होगा मुफ्त....

तो आप अपनी जेब पर अधिक बोझ डाले बिना सरलता से विदेश यात्रा (Foreign Trip) पर जा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ भारत से घूमने जाना काफी सस्ता पड़ता है। कहीं तो घूमने जाने हेतु वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ती।

नेपाल

बजट में विदेश यात्रा करने वालों के लिए नेपाल सबसे सस्‍ता डेस्टिनेशन है। नेपाल में आप सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए रोमांस का मजा भी उठा सकते हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट भी यहीं पर मौजूद है। सबसे अच्‍छी बात यह है कि नेपाल में एंट्री के लिए भारतीय नागरिकों को वीज़ा की जरूरत नहीं पड़ती। इसका एक राउंड ट्रिप टिकट करीब 10,200 रुपये से शुरू है।

श्रीलंका

श्रीलंका भारत से लगा हुआ एक द्वीप है, जो भारत से कुल 32 किमी दूर है। श्रीलंका के खूबसूरत समुद्र तट, हरियाली एवं प्राचीन मंदिर भारतीय पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। यदि आप भी श्रीलंका घूमना चाहते हैं तो भारत से सीधी फ्लाइट है।

जिसमें राउंड ट्रिप टिकट 15,700 रुपये से शुरू है। आपको यहां खाने पीने, रहने और घूमने हेतु काफी कम पैसा खर्च करना पड़ता है। हालांकि, श्रीलंका जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत पड़ती है।

थाईलैंड

दक्षिण एशियाई देशों में भारतवासी थाईलैंड घूमना सबसे अधिक पसंद करते हैं। यहां का पर्यटन और धार्मिक स्‍थल यहां आने वालों के आकर्षण का केंद्र हैं। बैंकॉक की चहल-पहल भरी सड़कों से लेकर फुकेत एवं क्राबी के खूबसूरत बीचे आपको बेहद ही पसंद आएंगे। इसके राउंड ट्रिप टिकट का खर्च 17,500 रुपए है, यदि आपको दो हफ्ते से कम के समय हेतु जाना है, तो आपको वीजा ऑन अराइवल मिलता है।

मलेशिया

भारतीय यात्रियाें के लिए मलेशिया किसी स्‍वर्ग जैसा है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में की जाती है। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए मलेशिया काफी अच्‍छा टूरिस्‍ट डेस्‍टिनेशन है। इस देश में आपको प्राचीनता और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर अपने पेट्रोनास ट्विन टावर्स के लिए बहुत ही फेमस है, जबकि लैंगकॉवी और पेनांग अपने खूबसूरत बीचेस एवं स्ट्रीट फूड के लिए जाने जाते हैं। राउंड ट्रिप टिकटों की कीमत करीब 18,500 रुपये से शुरू होती है।

इंडोनेशिया

हनीमून या फिर दोस्‍तों के साथ हॉलीडे एंजॉय करने के लिए लोग इंडोनेशिया जाना हमेशा ही पसंद करते हैं। इंडोनेशिया में आपको घूमने के लिए कई बीचेस, वॉलकेनो और जंगल मिल जायेंगे। इंडोनेशिया में घूमने के लिए बाली सबसे फेमस डेस्‍टिनेशन है।

यह डाइविंग, सर्फिंग, फूड, एवं अपने मंदिर और आर्ट के लिए जाना जाता है। ऑफ सीजन में बाली ट्रिप काफी सस्ता होता है। एक राउंड ट्रिप का किराया करीब 22,000 रुपये है। 30 से कम दिनाें के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती.    Readmore