07 June 2023

पटवारी एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जून के लास्ट वीक में घोषित करने की तैयारी है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा राजस्व विभाग, मध्य प्रदेश शासन के लिए आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि चुनावी साल होने के कारण MPESB भी प्रेशर में है और इस बार किसी भी बहाने से रिजल्ट में देरी करने की कोशिश नहीं की जाएगी। 

MPESB NEWS- भर्ती प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलेगी

कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल के सूत्रों ने बताया कि ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) सहायक संपरिक्षक एवं अन्य समकक्ष, पटवारी एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जून के लास्ट वीक में घोषित करने की तैयारी है। चुनावी साल होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि क्योंकि नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे इसलिए भर्ती प्रक्रिया अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलेगी।