03 May 2023

MP TET - महत्वपूर्ण सूचना, 8720 पदों पर होगी भर्ती, 18 मई से शुरू होंगे आवेदन, रूल बुक जारी

Teachers Recruitment : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 8720 पदों पर होगी भर्ती, 18 मई से शुरू होंगे आवेदन, रूल बुक जारी, जानें पात्रता और नियम - e4you.in

लेखक - रत्नेश तिवारी

MPPEB Recruitment, MP Teachers Recruitment : शिक्षक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 8720 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 18 मई से इसके लिए प्रक्रिया शुरू होनी है। वही आवेदन करने की शुरुआती तारीख भी 18 मई निर्धारित की गई है।

वहीं मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल में उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए चयन परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होगी। महत्वपूर्ण तारीखों की बात करें तो आवेदन की शुरुआत 18 मई से की जाएगी। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 1 जून 2023 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 6 जून तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होगी।

साथ ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के लिए संबंध में दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 8720 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए नियमावली को जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैसे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या 2023 की पात्रता परीक्षा निर्धारित प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण करने के साथ ही उसमें अहर्ता प्राप्त की हो।

इतने पदों पर होगी भर्ती

पदों की संख्या की बात करें तो स्कूल शिक्षा विभाग के 7551 पद जबकि जनजातीय कार्य विभाग के 1129 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

पदों की संख्या

  • हिंदी के कुल 509 पदों पर भर्ती पर भी आयोजित की जाएगी
  • अंग्रेजी के लिए 1763
  • संस्कृत के लिए 508
  • उर्दू के लिए 42
  • गणित के लिए 1362
  • बायोलॉजी के लिए 755
  • फिजिक्स 777
  • केमिस्ट्री 781
  • हिस्ट्री 304
  • पॉलीटिकल साइंस 284
  • जियोग्राफी 149
  • इकोनॉमिक्स 287
  • सोशियोलॉजी 88
  • कॉमर्स 514
  • एग्रीकल्चर 569 और
  • होम साइंस के 28 पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होगी।
  • कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • चयन परीक्षा में संबंधित विषय के ही 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • ऑब्जेक्टिव तरह के प्रश्नों को इसमें शामिल किया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाई अंक रखे गए हैं।
  • अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक लाना अनिवार्य होगा जबकि sc. st. obc दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
  • इसके आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा।

आरक्षित सीट

  • आरक्षित सीटों की बात करें तो अतिथि शिक्षकों के लिए 25% सीटें आरक्षित की गई है
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 20% सीटें आरक्षित की गई
  • अनुसूचित जाति के लिए 16% सीट आरक्षित की गई है
  • अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 27% सीट आरक्षित हुई है
  • जबकि आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए 10% सीटें आरक्षित की गई है
  • Readmore