04 May 2023

Employees Regularization News: 5000 से ज्यादा कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण के आदेश को मंजूरी दी गई है।

Employees Regularization: हजारों कर्मचारियों को मिलेगा नियमितीकरण का लाभ, CM ने जारी किए आदेश

Employees Regularization News: 5000 से ज्यादा कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण के आदेश को मंजूरी दी गई है। विशेष मुख्य सचिव द्वारा 16 विभागों के 5544 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए सरकारी आदेश जारी किया गया है।

Employees Regularization News: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। 5000 से अधिक संविदा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा नए राज्य सचिवालय में स्थित अपने कार्यालय में पहुंचकर संबंधित फाइलों को मंजूरी देने के लिए आदेश जारी किया गया है।

दरअसल तेलंगना में 16 विभागों में कार्यरत 5000 से अधिक संविदा कर्मचारी की सेवाओं को नियमित किया गया है। इसके लिए सरकारी आदेश जारी किया गया है। 5544 संविदा कर्मचारी की सेवाओं को नियमित करने के आदेश जारी करने के साथ ही वित्त मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे को पूरा किया गया है।

अनुबंधित कर्मचारियों को किया गया नियमित

जिन अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया गया है। उनमें 2909 कनिष्ठ व्याख्याता सही 390 पॉलिटेक्निक व्याख्याता शामिल है। इसके अलावा 180 कनिष्ठ व्याख्याता, 270 डिग्री व्याख्याता और स्वास्थ्य विभाग में कार्य 773 बहुद्देशीय स्वास्थ्य सहायक भी शामिल है। इसके अलावा 158 फार्मेसिस्ट और 179 प्रयोगशाला तकनीशियन को भी शामिल किया गया है।

कर्मचारियों को मिलेगा नियमितीकरण का लाभ

इसके साथ ही 5500 से अधिक कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया गया है। बता दें कि नए सचिवालय में 6 फाइलों पर सीएम के हस्ताक्षर होने थे। जिसमें अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की फाइल को भी शामिल किया गया था। इसके अलावा दलित बंधु योजना के क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी है।

Readmore