08 March 2023

MP NEWS- महिलाओं को 7 दिन की छुट्टी, मध्यप्रदेश में महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है।
MP NEWS- महिलाओं को 7 दिन की छुट्टी, मध्यप्रदेश में महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। सीएम ने कहा कि महिलाएं आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, लेकिन उन पर मातृत्व और घर संभालने की जिम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

Today's Latest Posts by: e4you-portal