03 March 2023

MP Board 9th, 11th Time Table 2023

9th - 11th Time Table : MP Board Class 9 th & 11 th Exam 2023 - DPI द्वारा स्थानीय कक्षा 9 वी एवं कक्षा 11 वी की वार्षिक परीक्षा 2023 का परीक्षा कार्यक्रम यहाँ देखिये

MP Board 9 th Exam Time Table - 2023  वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम वर्ष - 2022-23
MP Board 9th, 11th Time Table 2023

लोकशिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 28/02/2023 को स्थानीय कक्षा 9 th  एवं कक्षा 11 th  की वार्षिक परीक्षा 2023 का Time  Table घोषित कर दिया गया है। यह टाइम टेबल लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा सत्र 2022-23 के लिए जारी कर दिया गया है, DPI द्वारा इसमें परिवर्तन किया जा सकता है.  

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा घोषित टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 9 वी की परीक्षा दिनांक 20 मार्च 2023  से शुरू होकर दिनांक 03 अप्रैल  2023  तक चलेगी तथा कक्षा 11 वी की परीक्षा 20 मार्च 2023 से प्रारम्भ होकर 08 अप्रैल  2023  तक चलेगी।

MP Board 9 th Exam Time Table - 2023 / वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम वर्ष - 2022-23 / परीक्षा समय - दोपहर 2:00 बजे से  5:00 बजे तक

  • 1. दिनांक – 20/03/2023 (सोमवार) –हिन्दी Hindi 
  • 2. दिनांक – 21/03/2023 (मंगलवार) –उर्दू Urdu  
  • 3. दिनांक – 24/03/2023 (शुक्रवार) –  सामाजिक विज्ञान Social Science
  • 4. दिनांक – 25/03/2023 (शनिवार) – मराठी Marathi / मुक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिये - पेंटिंग, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर 
  • 5. दिनांक – 27/03/2023 (सोमवार) –गणित – MATHEMATICS 
  • 6. दिनांक – 28/03/2023 (मंगलवार) – NSQF (नेशनल स्कील्स क्यालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय  
  • 7. दिनांक – 31/03/2023 (शुक्रवार) – अंग्रेजी English 
  • 8. दिनांक – 03/04/2023 (सोमवार) – संस्कृत Sanskrit 
  • 9. दिनांक – 05/04/2023 (बुधवार) - विज्ञान - SCIENCE 


कक्षा 11 वी स्थानीय वार्षिक परीक्षा 2023 का  परीक्षा कार्यक्रम - 

Class 11 th Exam Time Table 2023

परीक्षा समय दोपहर 2:00 बजे से  5:00 बजे तक

  • 1. दिनांक – 20/03/2023 (सोमवार) -संस्कृत Sanskrit   
  • 2. दिनांक – 21/03/2023 (मंगलवार) –हिन्दी  Hindi 
  • 3. दिनांक – 24/03/2023 (शुक्रवार) –उर्दू Urdu / मराठी Marathi
  • 4. दिनांक – 25/03/2023 (शनिवार) –अंग्रेजी English 
  • 5. दिनांक – 27/03/2023 (सोमवार) – इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिस Informatic Practices 
  • 6. दिनांक – 28/03/2023 (मंगलवार) – भौतिकी Physics / अर्थशास्त्र Economics, / एनिमल हस्बेंड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिग एण्ड फिसरीज Animal Hus. Milk trade, Poultry Farming & Fishery / विज्ञान के तत्व Element of Science, / भारतीय कला का इतिहास History of Indian Art, / प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC)  
  • 7. दिनांक – 31/03/2023 (शुक्रवार) – गणित Mathematics 
  • 8. दिनांक – 01/04/2023 (शनिवार) - राजनीति शास्त्र Political Science / द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC)  
  • 9. दिनांक – 03/04/2023 (सोमवार) – जीव विज्ञान Biology 
  • 10. दिनांक – 05/04/2023 (बुधवार) – समाज शास्त्र, Sociology / मनोविज्ञान, Psychology / कृषि (मानविकी), Agriculture (Huminities Group) / होम साइंस (कला समूह) / ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग, Drawing & Designing, / बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेंसी Book-Keeping & Accountancy / एनवायरमेंट एज्युकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इंटरप्रेनुअरशिप (VOC) (आधार पाठ्यक्रम)  
  • 11. दिनांक – 06/04/2023 (गुरुवार) – बायोटेक्नोलॉजी - BIOTECHNOLOGY, / गायन वादन / तबला पखावज  
  • 12. दिनांक – 08/04/2023 (शनिवार) – रसायन Chemistry / इतिहास, History / व्यवसाय अध्ययन, Business Studies / एली.आफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर Ele. of Science & Maths Useful for Agriculture / ड्राइंग एण्ड पेटिंग. Drawing & Painting / गृह प्रशन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान Home Management, Nutrition & Textile, / तृतीय प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC)  
  • 13. दिनांक – 10/04/2023 (सोमवार) – भूगोल, Geography / क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हर्टिकल्चर, Crop Production & Horticulture / स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन Still Life & Design, / शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य Anatomy Physiology & Health  
  • 14. दिनांक – 11/04/2023 (मंगलवार) – SQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय /  शारीरिक शिक्षा - Physical Education
  • यह टाइम टेबल छात्रों को सामान्य जानकारी के लिए दिया जा रहा है, विद्यार्थी कृपया लोकशिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी टाइम टेबल से मिलान कर लेवे तथा  अधिक जानकारी के लिए अपनी शाला से सम्पर्क करें.

परीक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश - 

9th-11th Practical Exam Date - कक्षा 9 वी / 11 वी की प्रायोगिक परीक्षाएं / प्रोजेक्ट दिनांक 13/03/2023 से 25/03/2023 के मध्य प्राचार्य अपनी सुविधा अनुसार आयोजित करेंगे.

  • 1. परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जावेगा। 
  • 2. सर्वसम्बन्धित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें। परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी। 
  • 3. परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट पूर्व (दोपहर 1:50 पर) छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट पूर्व (दोपहर 1:55 पर) प्रश्न-पत्र दिये जायें।
  • 4. समस्त श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनिट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय एवं लेखक की सुविधा प्रदान की जावेगी। इस संबंध में मण्डल द्वारा जारी विज्ञप्ति दिनांक 08.02.2022 सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न है।