01 March 2023

Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi: महिलाओ को मिलेंगे 2 लाख पर 7.5% का ब्याज

 

Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नए साल का बजट पेश करते हुए महिला सम्मान बचत पत्र की ऐलान किया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं एवं बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। महिला बचत पत्र के तहत महिला और बेटी के नाम पर 2 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकेगा। और निवेश किए गए पैसों पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा।


महिला बचत पत्र योजना के तहत कोई भी नागरिक अपनी बहन, बेटी या पत्नी के नाम पर सलाना 2 लाख रुपए जमा करा सकेंगे। जिसमें आपको 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। अगर आप Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi से संबंधित सभी जानकारी जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़े।


Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। केंद्रीय बजट 2023 में महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 की घोषणा की गई है। इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 में महिलाओं और लड़कियों को पैसा जमा करने पर 7.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। फिलहाल यह किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस की एफडी या आरडी स्कीम से ज्यादा है।


इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 में भी आपको एनएससी (नेशनल सेविंग कार्ड), किसान विकास पत्र (केवीपी) और पीपीएफ अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलता है। इस लेख में हम आपको Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi विस्तार से संबंधित जानकारी दिया हैं

Highlights of Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi

आर्टिकल का नामMahila Samman Bachat Patra Yojana
घोषणा की गईवित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा  
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना  
लाभार्थीदेश की महिलाएं और लड़कियां  
उद्देश्यमहिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

Benefits of Mahila Samman Bachat Patra Yojana In Hindi

• देश की महिलाओं और लड़कियों को पैसे बचाने में सहायता करने के लिए यह घोषणा की गई है कि महिला सम्मान बचत पत्र 1 फरवरी 2023 से शुरू होगा।


• इस योजना के तहत खाते को कम से कम 1000 रुपये से खोलने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र का उपयोग किया जा सकता है।


• इस बचत प्रमाणपत्र केवल अधिकतम दो वर्षों के लिए ही खरीदे जा सकते हैं।


• इस योजना के माध्यम से जमा की गई राशि पर सरकार आपको 7.5% की दर से ब्याज देगी।


• पीपीएफ और एनएससी जैसे अन्य सरकारी प्रायोजित सेवानिवृत्ति खातों की तुलना में महिला सम्मान बचत पत्रों पर अधिक ब्याज का भुगतान किया जाएगा।


• दो साल के बाद, आपका पैसा एक बचत खाते में रखा जाएगा जहां यह आपको वापस किए जाने से पहले ब्याज अर्जित करेगा।


• इस योजना के तहत मार्च 2025 के अंत तक देश की कोई भी महिला या लड़की इस खाते को खुलवाकर लाभ ले सकती है।


• 30 मार्च 2025 से पहले इस खाते को बनाने से कोई भी महिला या लड़की अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकती है।


• इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी उम्र की लड़कियां और महिलाएं महिला सम्मान बचत पत्र खाता खेल सकती हैं।


• महिला सम्मान बचत खाते में जरूरत पड़ने पर इसे जमा करने के बाद कभी भी इसमें से पैसा निकाल सकते हैं।


• इस योजना के तहत आप पैसे कब निकाल सकते हैं इसकी कोई समय सीमा नहीं होगी।

Eligibility Criteria for Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

• इस योजना के तहत अकाउंट खोलने के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।


• इस योजना के माध्यम से केवल महिलाएं और लड़कियां ही पात्र होगी।


• सम्मान बचत पत्र के लिए किसी भी धर्म जाति की महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती है।

Required Document for Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

  • • आधार कार्ड
  • • पहचान पत्र
  • • जाति प्रमाण पत्र
  • • निवास प्रमाण पत्र
  • • आय प्रमाण पत्र
  • • इमेल आई डी
  • • पासपोर्ट साइज फोटो
  • • मोबाइल नंबर

How To Apply for Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करते हुए महिलाओं एवं लड़कियों को लाभ प्रदान करने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र शुरू करने की घोषणा की गई है। अगर आप इस योजना के तहत खाता खुलवाना चाहते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अभी उन्हें आवेदन करने के लिए कुछ इंतजार करने की जरूरत होगी। क्योंकि अभी तक इस योजना को केवल घोषित किया गया है। ‘


इसके आवेदन करने के लिए अभी तक किसी भी प्रकार के आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नहीं कराया गया है। अभी किसी भी प्रकार से आवेदन करने का ऑप्शन नहीं है। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, आपको इसके बारे में अधिक जानकारी हमारी इस वेबसाइट के माध्यम से अपडेट कर दिया जाएगा।