01 March 2023

(डॉक्यूमेंट) Ladli Behna Yojana Documents: तैयार रखे ये डॉक्यूमेंट जल्द ही मार्च में भरे जायेगे फॉर्म

Ladli Behna Yojana Documents: तैयार रखे ये डॉक्यूमेंट जल्द ही मार्च में भरे जायेगे फॉर्म

Ladli Behna Yojana Documents : मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद करने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुवात की है अब इस योजना के फॉर्म भरने की तारीख भी घोषणा कर दिया गया हैं। घोषणा अनुसार यह फॉर्म 08 मार्च से भरे जाएंगे इसके लिए आप अभी से सभी डॉक्यूमेंट तैयार करके रख ले ताकि आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी का सामान न करना पड़े। इस लेख में हम आपको Ladli Behna Yojana Documents से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने के लिए आपको अपनी पंचायत या नगर पालिका में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाना होगा। वही पर आपके ये फॉर्म जमा होंगे और जो भी इसमें पात्र है उन महिलाओ को हर महीने 1000 रूपये यानी साल के 12000 हजार रूपये दिए जाएंगे जो की बहुत ज्यादा है जिससे महिलाओं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Ladli Behna Yojana Documents

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने हमारे समाज की कमज़ोर महिलाओ को मज़बूत और सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 शुरू करने की घोषणा की है। नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में MP Ladli Behna Yojana मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शनिवार को आरम्भ किया जायगा।

Ladli Bahan Yojana के तहत अधीन प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये यानि प्रतिवर्ष मात्र 12000 की आर्थिक सहायता दी जायगी। Ladli Behna Yojana Documents के बारे में विस्तार से जानकारी पाने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

Highlights of Ladli Behna Yojana Documents

योजना का नामLadli Behna Yojana Documents
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थी  राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना  
पात्र नहीं हैटैक्स देने वाले परिवार
आर्थिक सहायता राशि1000 रूपए प्रतिमाह /12000 रूपए वार्षिक  
राज्य  मध्यप्रदेश
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइट  जल्द लांच होगी

Ladli Behna Yojana Form Documents

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो नीचे लेख में दिए डॉक्यूमेंट तैयार करके रख लीजिए क्योंकि यही डॉक्यूमेंट जरूरी है:-

• पासपोर्ट साइज फोटो
• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• राशन कार्ड (यदि हो तो)
• मूल निवासी प्रमाण पत्र
• बैंक पासबुक
• आय प्रमाण पत्र
• पैन कार्ड