02 April 2022
REWA BREAKING NEWS - राज़ निवास दुष्कर्म कांड में आरोपी को संरक्षण देने एवं भगाने के आरोप में संजय त्रिपाठी एवं भांजे अंशुल मिश्रा को गिरफतार कर लिया गया है
दौनो लोगों को भोपाल से गिरफ्तार कर रीवा लाया गया है,, जिन्हें सिविल लाइन थाना में पूछताछ करने के लिए रखा गया है,, फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा,,
समर्थ त्रिपाठी ढोंगी बाबा सीताराम महराज बना हुआ अपराधी प्रवृत्ति वाले बाबा ने नावालिग लड़की से रेप किया था
समादिया मॉल के शुभारंभ पर वेदांती महाराज की हनुमान कथा का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी के सिलसिले में समर्थ त्रिपाठी उर्फ सीताराम महाराज का रीवा दौरा कुछ समय के लिए बढ़ गया था। सीताराम महाराज के शिष्य विनोद पांडेय सतना से 16 साल की बच्ची को सिविल लाइंस स्थित गेस्ट हाउस राज निवास में लाए थे। उस समय शराब पार्टी चल रही थी। लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाई गई। बाद में उसने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। यह कमरा विनोद पांडे के नाम से बुक था, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने विनोद पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब बाबा को भी पकड़ लिया गया है। घटना के सामने आने के बाद बाबा की कथित अश्लील तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।